लव आजकल 2

फिल्म ‘लव आजकल 2’ का फर्स्ट पोस्टर रिलीज,एक दूसरे के करीब दिखे कार्तिक-सारा

821 0

मुंबई। सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘लव आजकल 2’ का फर्स्ट पोस्टर रिलीज किया गया है। इसमें सारा और कार्तिक के बीच बेहद खास केमेस्ट्री देखी जा सकती है। पोस्टर में देखा जा सकता है कि कार्तिक और सारा साथ में नजर आ रहे हैं। ये पहली बार है जब ये दोनों बड़े पर्दे पर साथ में नजर आने वाले हैं।

फिल्म साल 2009 में आई फिल्म ‘लव आजकल’ का सीक्वल है। इसके पहले पार्ट में सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण नजर आए थे। अब करीब 10 साल बाद फिल्म का सीक्वल रिलीज होने वाला है। इसके सीक्वल में सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान लीड रोल में हैं। उनके साथ कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी 1990 से 2020 की कहानी दिखाती है।

https://www.instagram.com/p/B7XnEK-pkVz/?utm_source=ig_web_copy_link

पोस्टर शेयर करते हुए सारा अली खान ने लिखा कि मिलिए वीर और जो से… हमारे बवाली वंडरलैंड मैं आपका स्वागत है। बता दें कि इसी शुक्रवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। फिल्म अगले महीने 14 फरवरी यानी की वैलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज की जाएगी।

बता दें कि फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच की नजदीकियों की भी खबरें सामने आईं थी। हालांकि फिल्मकी रिलीज से पहले ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आ गईं। ये बात और है कि दोनों ने अपनी नजदीकियों को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।

Related Post

ममता बनर्जी

ममता बोली- NRC के डर से 30 लोगों ने की आत्महत्या, इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

Posted by - December 17, 2019 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हमारे प्रदेश में NRC (नेशनल रजिस्टर ऑफ़ सिटिज़न्स) के डर…
Accident

गाजियाबाद में एक ट्रॉली में टक्कर लगने से हुई पांच लोगों की मौत, दो घायल

Posted by - January 6, 2020 0
गाजियाबाद। रात करीब 2:30 बजे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में भीषण दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां के मुरादनगर…
दिल्ली विधानसभा चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा के लिए परेशानी का कारण बनी बन सकती है ये तिकड़ी

Posted by - January 12, 2020 0
नई दिल्ली।अभी हाल में झारखंड विधानसभा चुनाव  में सहयोगी दलों के साथ तालमेल न बिठा पाने का बड़ा नुकसान भाजपा…

प्रेमी-प्रेमिका को कनपट्टी में गोली मारकर उतारा मौत के घाट, पार्क में मिला शव

Posted by - October 30, 2019 0
झारखण्ड। आज देश के बहुत से हिस्सों में प्यार करना बहुत बड़ी गलती सी मानी जाती है। कभी-कभी प्रेमी-प्रेमिका के…