शॉर्ट फिल्म 'देवी'

प्रियंका बनर्जी की शॉर्ट फिल्म ‘देवी’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, टीजर 24 फरवरी को

1064 0

मुंबई। प्रियंका बनर्जी की शॉर्ट फिल्म ‘देवी’ का फर्स्ट लुक पोस्टर गुरुवार को जारी हो गया है। इस फिल्म में फिल्म जगत की नौ अभिनेत्रियां पर्दे पर एक साथ अभिनय करती दिखाई देगी।

इस फिल्म में काजोल, श्रुति हसन, नेहा धूपिया, नीना कुलकर्णी, मुक्ता बर्वे, संध्या म्हात्रे, रामा जोशी, शिवानी रघुवंशी और यशस्विनी दयामा मुख्य भूमिका में हैंं। महिला प्रधान यह फिल्म महिलाओं के विभिन्न मुद्दों पर प्रकाश डालती है।

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने फिल्म ‘देवी’ का फर्स्ट लुक पोस्टर ट्विटर पर शेयर कर लिखा-‘शॉर्ट फिल्म ‘देवी’ से काजोल, श्रुति हसन, नेहा धूपिया, नीना कुलकर्णी, मुक्ता बर्वे, संध्या म्हात्रे, रामा जोशी, शिवानी रघुवंशी और यशस्विनी दयामा का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हो गया है। ‘देवी’ प्रियंका बनर्जी द्वारा निर्देशित एवं रयान स्टीफन और निरंजन लयंगर द्वारा निर्मित है।

अभिनेत्री काजोल ने फिल्म देवी के फर्स्ट लुक पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर कर टीजर के रिलीज डेट की जानकारी दी है। देवी का टीजर 24 फरवरी 2020 को आएगा।

हमारी शक्तिशाली पावरफुल फिल्म का टीजर 24 फरवरी को जारी होगा

अभिनेत्री नेहा धूपिया ने ट्वीट किया कि’देवी’ का हिस्सा बनकर गर्व हो रहा है। यह कहानी है नौ महिलाओं की जिनकी जिंदगी बहुत ही विचित्र घटनाओं से जुड़ी हुई है। हमारी शक्तिशाली पावरफुल फिल्म का टीजर 24 फरवरी को जारी होगा।
फिल्म के इस फर्स्ट लुक पोस्टर में सभी किरदारों के भाव एवं रूप एक दूसरे से अलग है। फिल्म ‘देवी’ की कहानी समाज के विभिन्न हिस्सों से नौ उत्पीड़ित महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमता है। ‘देवी’ काजोल और श्रुति की पहली शॉर्ट फिल्म है। ‘देवी’ नौ उत्पीड़ित महिलाओं की कहानी है, जो समाज के अलग-अलग क्षेत्रों और धर्म से हैं और वह एक छोटे से कमरे में रह रही हैं।

संभवत: पहली शॉर्ट फिल्म है जो दो दिन में शूट की गई

फिल्म में यह दिखाया जाएगा कि कैसे उन्हें अपनी कहानियों को साझा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म का टीजर 24 फरवरी को जारी किया जायेगा। ‘देवी’ का निर्माण निरंजन लयंगर और रयान स्टीफन की इलेक्ट्रिक एपल्स एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है। निरंजन अयंगर और रेयान स्टीफन के प्रोडक्शन में बनी देवी संभवत: पहली शॉर्ट फिल्म है जो दो दिन में शूट की गई है।  फिल्म की कहानी और निर्देशन प्रियंका बनर्जी ने किया है।

Related Post

Film stars gathered in Maha Kumbh

महाकुम्भ में लगा फिल्म जगत के सितारों का जमघट, सीएम योगी के प्रयासों के हुए मुरीद

Posted by - February 13, 2025 0
महाकुम्भनगर। गंगा-यमुना-सरस्वती का पवित्र त्रिवेणी संगम महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के दौरान न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए…
ऐश्वर्या राय बच्चन

अभिषेक और ऐश्वर्या के झगड़े में कौन बोलता है सॉरी?, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

Posted by - June 12, 2020 0
मुंबई। लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड स्टार्स के पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का सिलसिला जारी है। इसी बीच…

‘मेरे दोस्त नीतू और ऋषि के साथ समय बिताना हमेशा अच्छा और प्रेरणादायक होता हैं-अनुपम खेर

Posted by - July 20, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। ऋषि कपूर पिछले साल से न्यूयॉर्क में हैं जहां उनका कैंसर का इलाज चल रहा है, न्यूयॉर्क में…
मोहल्ला क्लीनिक का डॉक्टर कोरोना संक्रमित

दिल्ली : मोहल्ला क्लीनिक का एक और डॉक्टर कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

Posted by - March 31, 2020 0
नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के एक और मोहल्ला क्लीनिक में मंगलवार को एक डाक्टर के कोरोना वायरस से संक्रमित…