Mahendra Singh Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी पर दर्ज हुई एफआईआर, जानें पूरा मामला

654 0

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। धोनी के अलावा 7 अन्य लोगों के खिलाफ बिहार (Bihar) के बेगूसराय (Begusarai) थाने एफआईआर दर्ज कराई गई है। कोर्ट में सुनवाई के बाद मामले को न्यायिक मजिस्ट्रेट अजय कुमार मिश्रा (Ajay Kumar Mishra) के समक्ष ट्रांसफर कर दिया गया है। इस मामले में न्यू ग्लोबल प्रोड्यूस इंडिया लिमिटेड नाम की कंपनी शामिल है जिसे धोनी प्रमोट करते थे।

क्रिकट्रैकर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बेगूसराय की सीजेएम कोर्ट में सोमवार को एसके इंटरप्राइजेज नाम की कंपनी ने एफआईआर दर्ज कराई थी। मामला 30 लाख रुपये के बाउंस चेक से जुड़ा है, जिसे न्यू ग्लोबल प्रोड्यूस इंडिया लिमिटेड ने एसके एंटरप्राइजेज को दिया था। इसी कंपनी को दिग्गज विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने प्रमोट किया था।

IPL 2022 से पहले धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी को किया अलविदा

एसके एंटरप्राइज को कथित तौर पर न्यू ग्लोबल प्रोड्यूस इंडिया लिमिटेड से उर्वरकों के लिए 30 लाख रुपये का ऑर्डर मिला। डीलर ने पहले के समझौते का पालन नहीं किया, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी मात्रा में उर्वरक बिना बिके रह गया। कंपनी ने शेष उत्पादों को वापस ले लिया और एजेंसी को बदले में 30 लाख रुपये का चेक भी जारी किया. जब चेक बैंक में जमा कराया गया तो वह बाउंस हो गया।

बर्खास्त सिपाही को दस साल के कारावास की सजा

Related Post

RLSP- JDU Merge

RLSP-JDU के विलय की उपेंद्र कुशवाहा ने की घोषणा, कहा- एक विचारधारा के लोगों का साथ रहना है जरूरी

Posted by - March 14, 2021 0
पटना। आरएलएसपी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने आधिकारिक तौर पर आरएलएसपी के जेडीयू में विलय की घोषणा कर दी…

पाकिस्तान में होगी 3 वनडे मैचों की सीरीज, दौरे के लिए तैयार वेस्ट इंडीज

Posted by - October 22, 2021 0
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में क्रिकेट बहाल होने की उम्मीद है। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के हाथ खींच लेने के बाद वेस्ट इंडीज…