Film 'The Sabarmati Report' tax free in Rajasthan

राजस्थान में फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ टैक्स फ्री

222 0

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ (The Sabarmati Report) को प्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। बुधवार काे उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री शर्मा ने लिखा, ‘यह फिल्म इतिहास के उस भयावह काल-खंड को यथार्थ रूप में दर्शाती है, जिसे कुछ स्वार्थी तत्वों ने अपने निहित स्वार्थों की पूर्ति के लिए विकृत करने का कुत्सित प्रयास किया। हमारी सरकार ने “द साबरमती रिपोर्ट” (The Sabarmati Report) फिल्म को राजस्थान में कर-मुक्त (टैक्स फ्री) करने का सार्थक निर्णय किया है।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘यह फिल्म न केवल तत्कालीन व्यवस्था की वास्तविकता को प्रभावशाली रूप से उजागर करती है, बल्कि उस समय प्रचारित किए गए भ्रामक एवं मिथ्या नैरेटिव का भी खंडन करती है। इस दुर्भाग्यपूर्ण एवं हृदयविदारक घटना को फिल्म में अत्यंत संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया गया है। यह फिल्म इसलिए भी अवश्य देखी जानी चाहिए क्योंकि अतीत का गहन एवं विवेचनात्मक अध्ययन ही हमें वर्तमान को समझने और भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान कर सकता है।’

उल्लेखनीय है कि फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ (The Sabarmati Report) में गुजरात की एक सच्ची घटना (गोधरा कांड) पर आधारित है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में सच को सामने लाने की कोशिश की गई है। यह घटना 27 फरवरी 2002 की सुबह गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस में घटित हुआ थी। इस फिल्म के माध्यम से न केवल इतिहास बल्कि उस वक्त के सामाजिक और राजनीतिक संदर्भ को भी दिखाया गया है।

इस फिल्म में विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन धीरज सरना ने किया है। शोभा कपूर, एकता कपूर, अमूल वी. मोहन, और अंशुल मोहन ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 15 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हाे चुकी है।

Related Post

CM Vishnu dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि पर्व की दी शुभकामनाएं

Posted by - October 3, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने गुरुवार काे प्रदेशवासियों को देवी उपासना के पर्व की बधाई और…
Foreign service officers met CM Dhami

बाली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी पर्यटन को दिया जाए बढ़ावा

Posted by - March 6, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) से सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों ने भेंट की। इस…
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे की पीएम मोदी ने की अगवानी, राष्ट्रपति भवन में स्वागत

Posted by - November 29, 2019 0
नई दिल्ली। श्रीलंका में सत्ता की बागडोर संभालने के बाद शुक्रवार को भारत दौरे पर नवनियुक्त राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे पहुंच…
PSI

पीएसआई भर्ती घोटाले में लिप्त दो अधिकारियो को राज्य सरकार ने किया निलंबित

Posted by - July 5, 2022 0
बेंगलुरु: कर्नाटक सरकार ने सोमवार को पीएसआई (PSI) भर्ती घोटाला मामले में आईपीएस अधिकारी अमृत पॉल को सीआईडी ​​द्वारा गिरफ्तार…
Uttarakhand Investors Summit

सीएम धामी ने की उत्तराखण्ड को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए सभी से शपथ लेने की अपील

Posted by - June 25, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने उत्तराखण्ड को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए अपने संकल्प को दोहराते हुए सभी प्रदेशवासियों…