के. भाग्यराज

फिल्म डायरेक्टर के. भाग्यराज ने दुष्कर्म के लिए महिलाओं को ठहराया जिम्मेदार, बढ़ा विवाद

1376 0

नई दिल्ली। तमिल फिल्म के डायरेक्टर के. भाग्यराज ने बुधवार को महिलाओं को लेकर अजीबो गरीब बयान दिया है। उनका कहना है कि देश में होने वाली रेप की घटनाओं के लिए पुरुष ही जिम्मेदार नहीं हैं। फिल्म करुठुकलाई पथिवु सेई के म्यूजिक लॉन्च पर उन्होंने कहा कि ‘महिलाएं ऐसा होने देती हैं। इसलिए रेप जैसी घटनाएं होती हैं। उनके इस बयान के बाद हर तरफ उनकी आलोचना हो रही है।

जब महिलाओं पर पाबंदियां लगाई गई थीं तब ऐसे अपराध सुनने में क्यों नहीं आते थे?

के. भाग्यराज ने कहा कि आज कल की महिलाएं फोन पर लगी रहती हैं। इसलिए ही उनका ज्यादा उत्पीड़न होता है। उन्होंने कहा कि जब महिलाओं पर पाबंदियां लगाई गई थीं तब ऐसे अपराध सुनने में क्यों नहीं आते थे? महिलाएं अपने साथ ऐसा होने देती हैं, इसलिए ऐसा होता है। महिलाएं खुद ऐसी स्थिति उत्पन्न करती हैं जहां लड़कों से गलतियां हो जाती है।

रानू मंडल लेकर आईं नया गाना, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

के. भाग्यराज के इस बयान पर इवेंट में मौजूद लोगों ने तालियां भी बजाईं। उन्होंने पोलाची रेप केस पर बात करते हुए कहा कि ये घटना इसलिए हुई, क्योंकि महिलाओं ने ऐसा होने दिया। इसके लिए पुरुषों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। क्योंकि महिलाएं कमजोर थीं तो पुरुषों ने उनका फायदा उठाया। अगर एक पुरुष गलती करता है, तो ये बड़ी बात नहीं होगी, लेकिन अगर महिला ऐसा करती है, तो ये बहुत बड़ी बात है।

उन्होंने कहा कि अगर एक पुरुष की दूसरी पत्नी है, तो वह ये ध्यान देगा कि वह खुश रहे। वह उसे पैसे और प्रॉपर्टी देगा और उसकी पहली पत्नी भी प्रभावित नहीं होगी, लेकिन महिलाओं के साथ ऐसा नहीं है। आप खुद देखिए अखबार क्या कहते हैं। महिलाएं अफेयर के लिए पतियों और बच्चों को मार देती हैं।

के. भाग्यराज ने हाल ही में सिनेमा जगत में अपने 40 वर्ष पूरे किए

बता दें के. भाग्यराज ने हाल ही में सिनेमा जगत में अपने 40 वर्ष पूरे किए है। उनके इस उपलब्धि पर मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने डायरेक्टर  को तमिल क्षेत्र के शानदार व्यक्तित्व की संज्ञा दी थी। 1986 में आई फिल्म ‘आखिरी रास्ता’ में अमिताभ बच्चन ने इनके निर्देशन में काम किया था।

Related Post

पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय

लखनऊ के पहले पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने गिनाई अपनी प्राथमिकता

Posted by - January 15, 2020 0
लखनऊ। लखनऊ के पहले पुलिस कमिश्नर बनकर इतिहास रचने वाले सुजीत पांडेय ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने…
पत्रकार सुरक्षा कानून

छत्तीसगढ़ में जल्द लागू होगा पत्रकार सुरक्षा कानून: भूपेश बघेल

Posted by - January 5, 2020 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रविवार को रायपुर प्रेस क्लब के नव वर्ष मिलन कार्यक्रम…
बिजनौर रैली

‘कांग्रेस की तरह भाजपा ने भी खुली छोड़ीं देश की सीमाएं’- मायावती

Posted by - April 9, 2019 0
बिजनौर। आज यानी मंगलवार को बिजनौर में रैली को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती विरोधियों पर जमकर गरजीं। उन्होंने…
जजों को ‘भारत रत्न’

बीजेपी विधायक ने की मांग, अयोध्या का फैसला सुनाने वाले जजों को मिले ‘भारत रत्न’

Posted by - November 12, 2019 0
बलिया। बीजेपी के विधायक सुरेन्द्र सिंह ने अयोध्या मामले में फैसला देने वाले सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों को भारत…