fire broke out

नमकीन दुकान में लगी भीषण आग

1057 0

कानपुर के स्वरूप नगर इलाके में स्थित एक नमकीन व बेकरी शॉप में शनिवार की रात अचानक आग (fire broke out) लग गई। भीषण लपटें देख इलाकाई लोगों ने पुलिस व दमकल को सूचना दी। तीन दमकल की गाड़ियां व फायर कर्मी आग को काबू करने में जुटे हैं।

स्वरूप नगर थाना इलाके में आर्य नगर में मशहूर बॉम्बे नमकीन व बेकरी शॉप है। आज देर रात नमकीन दुकान में आग लग गई। भीषण आग को देख इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस व दमकल की 03 गाड़ियां मौके पर पहुच गई। दमकल कर्मी आग को काबू करने में जुट गए।

भीषण आग ने शॉप के साथ पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया है और दमकल लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल आग से लाखों के नुकसान की बात सामने आ रही है और शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है।

Related Post

Gita press

गीताप्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह के समापन पर मुख्य अतिथि होंगे पीएम मोदी

Posted by - May 18, 2023 0
गोरखपुर। धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक पुस्तकों के प्रकाशन की विश्व प्रतिष्ठित संस्था गीता प्रेस (Geeta press) के शताब्दी वर्ष समारोह के…
CM Yogi expressed grief

हाथरस हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा की

Posted by - July 2, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने हाथरस की दुर्घटना (Hathras Incident) पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए जांच के…
CM Yogi

सरकारी जमीनों से तत्काल प्रभाव से हटवाएं अवैध कब्जेः सीएम योगी

Posted by - October 6, 2025 0
वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को सर्किट हाउस सभागार में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ…