CM Yogi

वर्ष भर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा गुरु तेग बहादुर का 350वां शहीदी वर्षः मुख्यमंत्री

270 0

लखनऊ। सिख धर्म के नवम् गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी का 350वां वर्ष पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा। एक वर्ष तक चलने वाले इस आयोजन का शुभारंभ 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के विशेष अवसर पर लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास से होगा, जिसका प्रदेश के सभी गुरुद्वारों में सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। इसका समापन अवसर पर अगले वर्ष भव्य समारोह के साथ होगा।

शनिवार को एक विशेष बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि देश व धर्म की स्थापना के लिए सिख गुरुओं का बलिदान अनुकरणीय है, इसलिए सिख गुरुओं के त्योहारों को पूरे प्रदेश में परंपरागत तौर पर उल्लास के साथ मनाया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आगामी सत्र से सिख गुरुओं के त्याग और बलिदान की अमर गाथा को स्कूली पाठ्यक्रमों का हिस्सा बनाया जाएगा।

यही नहीं, मुख्यमंत्री (CM Yogi) के निर्देश पर गुरु तेग बहादुर के जीवनवृत्त पर आधारित पुस्तक भी तैयार की जाएगी। इस विशेष अवसर पर 11000 सहज पाठ का महायज्ञ भी किया जाएगा।

वीर बाल दिवस पर प्रमुख ग्रंथियों को करें आमंत्रित

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने निर्देश दिए कि पूरे प्रदेश में वीर बाल दिवस का विशेष समारोह मनाया जाएगा। गुरु ग्रंथ साहब का पाठ हो, इस कार्यक्रम में सभी ग्रंथियों को भी आमंत्रित किया जाए। सभी जनपदों के सभी गुरुद्वारों में होने वाले इस आयोजन में माननीय सांसद, महापौर, विधायक, विधान परिषद सदस्य समेत जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया जाए।

कविता, निबंध व वाद-विवाद प्रतियोगिताएं भी हों आयोजित

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि सभी सिख गुरु यह हमारे प्रेरणास्रोत हैं। इनकी जीवनी व बलिदान को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाएं। इनसे जुड़े विषयों पर कविता, निबंध व वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाए।

Related Post

AI will transform the landscape of healthcare services in villages: Dr. Pinky Joval

एआई से पूरी तरह बदल जाएगी गांव की स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर: डॉ. पिंकी जोवल

Posted by - January 13, 2026 0
लखनऊ: स्वास्थ्य क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका को लेकर होटल द सेंट्रम में आयोजित दो दिवसीय उत्तर प्रदेश…
PM MODI

केरल : प्रधानमंत्री मोदी ने पालक्काड में रैली को किया संबोधित

Posted by - March 30, 2021 0
पालक्काड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को केरल के सत्ताधारी वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और प्रमुख विपक्षी गठबंधन…

JDU विधायक गोपाल मंडल ने डिप्टी CM पर लगाया 30 लाख वसूली का आरोप, बोले- दो पेटी लेकर गए

Posted by - August 25, 2021 0
बिहार में जदयू के एक वरिष्ठ विधायक गोपाल मंडल ने भाजपा के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद पर तीस लाख वसूली…