CM Bhajan Lal

भजनलाल सरकार की पहली वर्षगांठ पर किसानों को मिलेंगी बड़ी सौगातें

260 0

जयपुर। भजनलाल सरकार (Bhajan Lal Government) के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर राजस्थान के किसानों को बड़ी सौगातें देने जा रही है। सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में योजनाओं की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

सीएम (CM Bhajan Lal ) ने कहा कि राजस्थान एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के अंतर्गत 5 हजार 500 फार्म पौण्ड के लिए किसानों के खातों में सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी है। 2 हजार किलोमीटर पाइपलाइन, 5 हजार किसानों को तारबंदी के लिए सहायता प्रदान की जाएगी। नहरी क्षेत्र में 500 डिग्गियों, एक हजार किसानों को कृषि उपकरण सहायता और 2 हजार वर्मी कम्पोस्ट इकाइयों के लिए अनुदान सहायता प्रदान करेगी। 3 हजार किसानों को गोवंश से जैविक खाद उत्पादन के लिए सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की दूसरी किस्त भी किसानों को जारी की जाएगी।

मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal ) ने कहा कि कुसुम योजना के माध्यम से सोलर पम्प की स्थापना के लिए 15 हजार किसानों को लाभान्वित किया जाएगा।

सरकार (Bhajan Lal Government) द्वारा 15 हजार किसानों को ड्रिप इरिगेशन के लिए वित्तीय सहायता डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी। इसके साथ ही 1 हजार लाभार्थियों को कृषि एवं अकृषि ऋण ब्याज अनुदान पर प्रदान किए जाएंगे।

पशुपालकों को गोपाल क्रेडिट कार्ड वितरण के साथ-साथ एक हजार नए डेयरी बूथों का आवंटन, 200 नए बल्क मिल्क कूलर्स की स्थापना और एक हजार नए दूध संकलन केन्द्रों का उद्घाटन भी किया जाएगा।

Related Post

Hemkund Sahib Yatra

सीएम और राज्यपाल ने हेमकुंड साहिब के लिए सिख श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को किया रवाना

Posted by - May 17, 2023 0
देहारादून। हेमकुंड साहिब (Hemkund Sahib) के लिए सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था आज बुधवार को ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला रोड स्थित…
मिताली राज Mithali Raj

वर्ल्ड कप फाइनल के बाद मिताली राज ने संन्यास लेने का फैसला जानें क्यूं टाला?

Posted by - August 2, 2020 0
नई दिल्ली। भारत की एक दिवसीय क्रिकेट कप्तान मिताली राज ने आगामी विश्वकप को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…