कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब, हरियाणा में ट्रेन की पटरियों पर बैठे किसान

615 0

केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में  रेल रोको  प्रदर्शन के तहत पंजाब और हरियाणा में बृहस्पतिवार को किसान कई जगहों पर ट्रेन की पटरियों पर बैठ गए हैं। वहीं एहतियात के तौर पर अधिकारी ट्रेनों को स्टेशनों पर ही रोक रहे हैं।
किसान आंदोलन के प्रमुख संगठन संयुक्त किसान मोर्चा ने कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग के लिए दबाव बनाने को लेकर 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक  रेल रोको  का आह्वान किया था।  सूचना है कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किसान गीता जयंती एक्सप्रेस के इंजन पर चढ़ गए हैं। हालांकि, ट्रेन उस वक्त खड़ी थी।

सपा ने किया प्रदर्शन

कुरुक्षेत्र से रेलवे अधिकारियों ने बताया कि   ट्रेन कुरुक्षेत्र स्टेशन से अपराह्न तीन बजे के बाद रवाना होने वाली थी। अधिकारियों ने बताया कि पंजाब में किसान दिल्ली-लुधियाना-अमृतसर रूट पर कई जगह ट्रेन की पटरियों पर बैठे हुए हैं। उन्होंने बताया कि जालंधर में किसानों ने जालंधर कैंट-जम्मू रूट और मोहाली में भी ट्रेन की पटरियां अवरुद्ध की हैं।
अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा में प्रदर्शन करने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं। राज्य के अंबाला, कुरुक्षेत्र, पानीपत, पंचकुला और फतेहाबाद में किसान जगह-जगह पटरियों पर बैठ गए हैं। अंबाला से भारतीय किसान यूनियन के नेता गुलाब सिंह मानकपुर के नेतृत्व में किसानों का एक समूह अंबाला कैंट स्टेशन से करीब दो किलोमीटर दूर शाहपुर गांव में पटरियों पर बैठा  रहा।

Related Post

कोरोनावायरस

कोरोनावायरस से घबराने की जरूरत नहीं, हमें एक साथ काम करने की जरूरत : पीएम मोदी

Posted by - March 3, 2020 0
नई दिल्ली। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोनावायरस से घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने ट्विटकर कहा कि बस  हमें…
पूजा हेगड़े

कैंसर पीड़ित बच्चों का पैसे के अभाव में नहीं रुकना चाहिए इलाज : पूजा हेगड़े

Posted by - January 29, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े वैसे तो अक्कसर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन हाल ही में अभिनेत्री ने कुछ…
saurabh bahuguna

सौरभ बहुगुणा ने गोवंश भरण पोषण हेतु वितरित किए 10 करोड़ की धनराशि के चेक वितरित

Posted by - December 5, 2022 0
देहारादून। प्रदेश के पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा (Saurabh Bahuguna) ने सोमवार को पशुधन भवन सभागार में गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा…
सतीश गुजराल का निधन

मशहूर चित्रकार, लेखक सतीश गुजराल का निधन, पीएम मोदी ने जताई संवेदना

Posted by - March 27, 2020 0
नई दिल्ली । पद्म विभूषण से सम्मानित और बहुमुखी प्रतिभा के धनी प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार, मूर्तिकार, लेखक और वास्तुकार सतीश…
CM Vishnu Dev Sai

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज एक प्रगतिशील और समृद्ध समाज है : मुख्यमंत्री

Posted by - September 14, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने कहा कि चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज समृद्ध और प्रगतिशील समाज है, जिसका…