PM Kisan Samman

उत्तराखंड के 6.53 लाख किसानों के खातों में आए 130.77 करोड़

425 0

देहारादून। प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना (PM Samman Nidhi) के तहत प्रदेश के 6.53 लाख किसानों के बैंक खातों में 130.77 करोड़ की राशि आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) द्वारा किस्त जारी करने व वन नेशन वन फर्टिलाइजर योजना की शुरूआत के कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने वर्चुअल रूप से भाग लिया।

कृषि मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त के रूप में देश के आठ करोड़ किसानों के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पीएम मोदी किसानों की हमेशा चिंता करते हैं।

वह किसानों की आय दोगुनी करने और उत्पाद का उचित दाम दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने मोटे अनाजों को प्रोत्साहित करने के लिए अगले वर्ष को मोटे अनाज का अंतरराष्ट्रीय वर्ष घोषित किया है।

मंत्री जोशी ने कहा कि वन नेशन वन फर्टिलाइजर के रूप में किसानों को सस्ती और गुणवत्ता युक्त खाद भारत ब्रांड के नाम से उपलब्ध होगी। इससे किसानों को आने वाले समय में आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा।

Related Post

पेगासस मामले पर संसद में हंगामा, SC बोला- जब मामला अदालत में है तो चर्चा भी यहीं होनी चाहिए

Posted by - August 10, 2021 0
पेगासस जासूसी कांड और अन्य अहम मुद्दों पर कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने मंगलवार को भी लोकसभा में…

दरभंगा रेलवे स्टेशन पर विस्फोट मामले में हैदराबाद से लश्कर के 2 आतंकवादी गिरफ्तार

Posted by - July 1, 2021 0
30 जून बिहार के दरभंगा रेलवे स्टेशन पर पिछले दिनों हुए विस्फोट के सिलसिले में एनआईए ने हैदराबाद में रह…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी को अर्पित की श्रद्धांजलि

Posted by - August 16, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि…
West Bangal Election

सीतलकुची में वोटिंग स्थगित करने के आदेश, अभी तक 52.16 फीसद वोटिंग

Posted by - April 10, 2021 0
ऩई दिल्ली। चुनाव आयोग ने विशेष पर्यवेक्षकों की एक अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर कूच बिहार के सीतलकुची विधानसभा क्षेत्र…