CM Dhami

दिवंगत पत्रकार के परिजन सीएम धामी से मिले

52 0

देहारादून। दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार पंकज मिश्रा (Pankaj Mishra) की पत्नी लक्ष्मी मिश्रा तथा उनके भाई अरविंद मिश्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से भेंट की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत पत्रकार से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी मुख्यमंत्री (CM Dhami) को दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार शोक संतप्त परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि इस प्रकरण में विधि सम्मत कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

Related Post

सुपर सेनापति 'सीडीएस'

तीनों सेनाओं का सुपर सेनापति ‘सीडीएस’,एक जनवरी ​को बिपिन रावत संभालेंगे कार्यभार

Posted by - December 31, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने सैन्य मामलों का एक नया विभाग बनाया है जिसके प्रमुख नव नियुक्त चीफ…
BJP

BJP ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को इस राज्य का बनाया प्रभारी

Posted by - June 1, 2022 0
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए बुधवार को केंद्रीय मंत्रियों नरेंद्र सिंह तोमर (Union…
rahul-gandhi

राहुल ने कहा-अगर मैं PM होता तो फोकस रोजगार पर रहता, विकास दर को देता कम तवज्जो

Posted by - April 3, 2021 0
ऩई दिल्ली। अमेरिका के हार्वर्ड केनेडी स्कूल के एंबेसडर निकोलस बर्न्स के साथ बातचीत में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल…
cm dhami

सीएम धामी ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Posted by - May 4, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं…