Eyesight

आंखों की रोशनी हो रही कम, तो आज़माएं ये उपाय

264 0

देर तक एक ही जगह पर बैठकर एक नजर से देखते रहने से आँखों की रौशनी (Eyesight ) कम हो जाती है और बाद में चश्मे के आदि बना देती है। आजकल अधिकतर लोगो को आँखों की रौशनी (Eyesight ) की समस्या उत्पन्न होने लग गयी है।

यह समस्या उत्पन्न होने का कारण है गलत आदते और सही पर न सोना और साथ ही संतुलित खाने का सेवन नही आदि कारण जिसकी वजह से आँखों की रौशनी (Eyesight ) कम हो जाती है। आज हम आपको आँखों की रौशनी को बढ़ाने के तरीके के बारे में बतायेंगे। तो आइये जानते है इस बारे में…

# आँखों की रौशनी (Eyesight ) को बढ़ाने के लिए हरा धनिये का उपयोग किया जा सकता है। ऐसे में हरे धनिये को पीस ले और इसके रस को दिन में 4-5 बार आँखों में डाले। ऐसा करने से आँखों की रौशनी को बढ़ाया जा सकता है।

# संतरे के रस में पिसी काली मिर्च व सेंधा नमक दाल दे और इस पानी का सेवन रोजाना सुबह के समय 3 महीने के लिए करे यह कारगर उपाय है जिसकी वजह से आँखों की रौशनी बढ़ाई जा सकती है।

# रोजाना 8-10 बादाम को रात मे भिगो दे और सुबह उठकर इसका सेवन करे और साथ ही उपर से दूध पी जाये। ऐसा करने से आँखों की रौशनी को बढाया जा सकता है। बादाम के तत्व आंखो की रौशनी को बढ़ाने में सहायक होते है।

# त्रिफला का चूर्ण आखो की रौशनी को बढ़ाने में मददगार होते है। इसके लिए त्रिफला के चूर्ण को रात को पानी में भिगो दे और सुबह उठकर इस पानी से आँखों को धोये। ऐसा करने से आँखों की रौशनी को बढाया जा सकता है।

# 1 कप गाजर के रस में पौन कप पालक का रस मिला दे। गजर व पालक दोनों ही आँखों की रौशनी को बढ़ाते है। इसका सेवन सूर्योदय होने से पहले और शाम को सूर्य के अस्त होने से पहले करे। ऐसा करने से निश्चित ही आँखों की रौशनी बढ़ जाएगी।

Related Post

benefits pregnant women can have by eating ginger

जानिए अदरक खाने से प्रेगनेंट महिला को हो सकते है क्या फायदे

Posted by - August 22, 2020 0
गर्भावस्‍था के दौरान महिलाओं को अपने स्‍वास्‍थ्‍य का बहुत ध्‍यान रखना पड़ता है क्‍योंकि इस समय जरा सी भी लापरवाही…