एकेटीयू का ऑनलाइन टीचिंग-लर्निंग वीडियो

एकेटीयू में आयोजित विषम सेमेस्टर परीक्षा सामूहिक नक़ल के प्रकरण का पर्दाफाश

1417 0

लखनऊ। डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के द्वारा परीक्षा प्रणाली के डिजिटाईजेशन के माध्यम से हाल ही में आयोजित विषम सेमेस्टर की संत्रांत परीक्षों के दौरान हुए सामूहिक नक़ल के प्रकरण का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए विवि ने सम्बन्धित परीक्षा केन्द्रों पर रूपये पांच लाख प्रति केंद्र का अर्थ दंड लगाया है। इन केन्द्रों की विषम सेमेस्टर की संत्रांत परीक्षाएं निरस्त कर दी गयी है।

इसके साथ ही इन परीक्षा केन्द्रों को भविष्य के लिए डिबार भी किया

इसके साथ ही इन परीक्षा केन्द्रों को भविष्य के लिए डिबार भी किया गया है। इन परीक्षा केन्द्रों में मां भगवंता कुंवर इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, मऊ (कॉलेज कोड 763), इंदु प्रकाश फार्मेसी कॉलेज, मऊ (कॉलेज कोड 951) व श्रीमती फुलेहरा कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी, बलिया(कॉलेज कोड 764) शामिल हैं।

एकेटीयू छात्र-छात्राओं की समस्याओं के निराकरण के लिए नियुक्त करेगा लोकपाल 

एकेटीयू ने कठोर कार्रवाई करते हुए तीनों परीक्षा केन्द्रों पर पांच-पांच लाख का जुर्माना लगाया

इन परीक्षा केन्द्रों पर आस-पास के स्थानों के तेरह संस्थानों के शामिल हुए लगभग 750 छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं निरस्त कर दी गयी हैं। इस मामले की पूरी पड़ताल के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक द्वारा एक समिति का गठन किया गया था, जिसकी संस्तुति पर उक्त कार्यवाही की गयी है। विश्वविद्यालय ने कठोर कार्रवाई करते हुए तीनो परीक्षा केन्द्रों पर पांच-पांच लाख का जुर्माना लगया है तथा आगामी तीन वर्षों के लिए इन संस्थाओं को परीक्षा कार्य से विरत रखने की कार्रवाई की गयी है।

Related Post

CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन

Posted by - November 26, 2022 0
गिर सोमनाथ/भावनगर/अमरेली। पीएम मोदी (PM Modi) के गृह राज्य में उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की धुआंधार…
Radhelal Nag

मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और तत्परता से राधेलाल नाग की बची जान

Posted by - September 9, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) की संवेदनशीलता एवं त्वरित पहल से कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक…

भारतीय क्रिकेटर द्रविड़ से मिले बीजेपी नेता नड्डा, ट्वीटर के जरिए मिली जानकारी

Posted by - September 22, 2019 0
बंगलूरू। बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने रविवार यानी आज भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ से बंगलूरू में उनके आवास पर मुलाकात…
Viksit Uttar Pradesh

शिक्षा, कौशल विकास और एआई पर जनता दे रही सुझाव, अबतक करीब डेढ़ लाख फीडबैक दर्ज

Posted by - September 14, 2025 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) द्वारा संचालित ‘समर्थ उत्तर प्रदेश–विकसित उत्तर प्रदेश @2047’ (Samarth UP-Viksit UP) अभियान निरंतर जनभागीदारी और…