export business

कोरोना की दूसरी लहर के बीच तीन गुना बढ़ा देश का निर्यात

891 0

नई दिल्ली। कोविड-19 की दूसरी लहर के बावजूद निर्यात कारोबार (Export Business) में भारी उछाल देखने को मिला है। देश का निर्यात अप्रैल महीने में लगभग तीन गुना बढ़कर 30.21 अरब डॉलर पर पहुंच गया। पिछले साल इसी महीने में 10.17 अरब डॉलर का निर्यात (Export Business) किया गया था। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के रविवार को जारी शुरुआती आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

अप्रैल में निर्यात 30.21 अरब डॉलर पर पहुंचा, व्यापार घाटा 15.24 अरब डॉलर

वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक इस दौरान आयात भी दो गुना से ज्यादा बढ़कर 45.45 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो कि एक साल पहले अप्रैल महीने में 17.09 अरब डॉलर रहा था। मंत्रालय ने जारी एक बयान में कहा है कि ‘भारत अप्रैल में शुद्ध रूप से आयातक रहा है, जिससे इस महीने व्यापार घाटा 15.24 अरब डॉलर पर पहुंच गया। गौरतलब है कि ये आंकड़ा अप्रैल, 2020 के व्यापार घाटे के आंकड़े 6.92 अरब डॉलर के मुकाबले दोगुना से ज्यादा है।

Petrol-Diesel Rates : 17वें भी नहीं हुआ बदलाव, जानिए अपने शहर का भाव

उल्लेखनीय है कि पिछले साल कोविड-19 महामारी की वजह से लागू देशव्यापी लॉकडाउन से निर्यात कारोबार में 60.28 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं, इस साल मार्च में निर्यात 60.29 फीसदी बढ़कर 34.45 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसके साथ ही अप्रैल, 2021 में तेल आयात 10.8 अरब डॉलर का रहा, जो कि एक साल पहले इसी महीने में 4.65 अरब डॉलर रहा था।

वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक इसके अलावा अप्रैल महीने में जिन वस्तुओं के निर्यात में सकारात्मक रुख रहा उनमें रत्न एवं आभूषण, जूट, कालीन, हस्तशिल्प, चमड़ा, इलेक्ट्रॉनिक सामान, तेल खल, काजू, इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम उत्पापद, समुद्री उत्पाद और रसायन शामिल रहे हैं।

Related Post

Anand Bardhan

सरकारी स्कूलों में सभी मूलभूत सुविधाएं हर हाल में सुनिश्चित हों: मुख्य सचिव

Posted by - May 6, 2026 0
देहरादून : मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन (Anand Bardhan) ने कहा कि प्रदेश के सभी शासकीय विद्यालयों में बिजली, पानी, शौचालय…
AK Sharma

प्रदेश में किया जाएगा ग्रीन चारकोल का उत्पादन, NVVN करेगा वेस्ट-टू-चारकोल प्लान्ट की स्थापना

Posted by - February 12, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के नगरीय निकायों के कचरे के निस्तारण में सहयोग प्रदान करने के लिए एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड…
UPSRTC

सीएम की मंशा अनुरूप, UPSRTC के वेब पोर्टल को किया जाएगा आधुनिक सुविधाओं से लैस

Posted by - February 7, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के समेकित विकास का खाका खींच रही योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश के सभी नागरिकों को उच्च…
CM Dhami

हिमालय की सुन्दरता और जैव विविधता को संरक्षित रखना हमारा दायित्व: धामी

Posted by - September 8, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रदेशवासियों को हिमालय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए हिमालय के संरक्षण के…