CM Yogi

लखनऊ मेट्रो का विस्तार राजधानी की आवश्यकता: योगी

361 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राजधानी लखनऊ की आवश्यकता के लिए लखनऊ मेट्रो के विस्तार के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में लखनऊ, आगरा और कानपुर मेट्रो की समीक्षा की और कहा कि मेट्रो सेवाओं के विस्तार में निजी क्षेत्र सहयोग का उत्सुक है। हमें उनका सहयोग लेना चाहिए। विशेष बैठक में मुख्यमंत्री (CM Yogi) के प्रमुख दिशा-निर्देश….

● लखनऊ में चारबाग से चौक होते हुए वसंतकुंज तक मेट्रो के नए चरण के लिए डीपीआर तैयार कराएं। अंडरग्राउंड/एलिवेटेड की उपयुक्तता के परीक्षण कराएं। यथाशीघ्र प्रस्ताव तैयार कराकर प्रस्तुत करें। यह फेज एक बड़ी आबादी की अत्याधुनिक नगरीय परिवहन की सुविधा से जोड़ने वाला होगा।

● वर्तमान में लखनऊ में संचालित हो रही मेट्रो को एक ओर आईआईएम तक तथा दूसरी ओर एसजीपीजीआई तक विस्तार दिया जाना चाहिए। निजी क्षेत्र की अनेक कंपनियां इसके लिए सहयोग देने को इच्छुक हैं। ऐसे में हमें पीपीपी मोड पर विस्तारीकरण के लिए विचार करना चाहिए।

● मेट्रो रेल परिसर में व्यावसायिक गतिविधियों को और प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। पैसेंजर सर्विस और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

अयोध्या की सुरक्षा और स्वच्छता से समझौता नहीं: मुख्यमंत्री

● भूमिगत मेट्रो परियोजनाओं के लिए कार्य करते समय सभी सुरक्षा प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाएं। मानकों का कड़ाई से अनुपालन किया जाना चाहिए।

● कानपुर और आगरा में मेट्रो के दो-दो नए फेज पर कार्य जारी है। जनहित के किसी भी प्रोजेक्ट के लिए कोई धनाभाव नहीं है। धनराशि समय पर जारी की जाए। संवाद, समन्वय के साथ तय समयसीमा के भीतर परियोजनाओं को पूरा कराएं।

● गौतमबुद्ध नगर व 17 नगर निगमों में इलेक्ट्रिक बसों तथा ई-रिक्शा को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

Related Post

AK Sharma

यूपी में कूड़ा प्रबंधन क्षमता को दोगुना करने की तैयारी, प्रतिदिन निकलता है 20 हजार टन कूड़ा

Posted by - July 31, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने बुधवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के…

ओवैसी ने सियासी दलों पर बोला हमला, कहा- यूपी में नहीं है मुसलमानों का कोई नेता

Posted by - September 27, 2021 0
कानपुर। ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लीमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को जाजमऊ में आयोजित सभा…
Old Age Pension

वृद्धावस्था पेंशन का सत्यापन प्रारंभ, मृतक और अपात्र हटेंगे, नए पात्र पेंशन पाएंगे

Posted by - April 19, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना (Old Age Pension Scheme) के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे 61…
AK Sharma led the Unity March in Bhadohi

सरदार पटेल न होते तो भारत का इतिहास और भूगोल कुछ और होता: एके शर्मा

Posted by - November 20, 2025 0
लखनऊ: राष्ट्रीय एकता दिवस के दृष्टिगत नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा भदोही जनपद के प्रभारी मंत्री ए. के. शर्मा…