Exit Poll on West Bengal Elections

एक्जिट पोल नतीजों में बंगाल में BJP-TMC में कड़ी टक्कर

763 0

नई दिल्ली।  पश्चिम बंगाल में आखिरी चरण के मतदान के साथ ही  एग्जिट पोल (Exit Poll) के नतीजे  सामने आ गए हैं। इनमें जहां पश्चिम बंगाल में  भाजपा (BJP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) में कांटे की टक्कर बताई जा रही है, वहीं असम में भाजपा की दोबारा सत्ता में  वापसी के आसार हैं।

बंगाल के साथ तमिलनाडु, असम, केरल और पुड्डुचेरी की विधानसभा चुनने के लिए पिछले दो महीने में मतदान हुआ है। इनमें से सबसे ज्यादा चर्चित बंगाल रहा है। यहां भाजपा और तृणमूल में सीधी टक्कर रही। बंगाल के लिए आए 5 एग्जिट पोल में से 4 में ममता बनर्जी को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है। केवल एक में भाजपा सत्ता के करीब दिखाई दे रही है। लेकिन, रुझानों में ममता को सीटों का नुकसान तय दिखाई दे रहा है।

दिल्ली किसकी, उपराज्यपाल या देश के दिल की

बंगाल में इस बार भाजपा ने 294 में से 293 सीटों पर चुनाव लड़ा। 1 सीट उसने सुदेश महतो की आॅल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन पार्टी को दी। पिछली बार यहां भाजपा ने गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के साथ चुनाव लड़ा था। इस बार यह जीजेएम  तृणमूल के साथ है। तृणमूल 290 और जीजेएम 3 सीटों पर चुनाव में उतरा। 1 सीट निर्दलीय को दी गई।

असम में होगी भाजपा की वापसी, तमिलनाडु में कांग्रेस-द्रमुक आगे

तमिलनाडु में  यहां पहली बार जयललिता और करुणानिधि के बगैर विधानसभा चुनाव हुए। सत्ता में अन्नाद्रमुक है। वह 234 सीटों में से 179 पर और भाजपा 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बाकी सीटें अन्य दलों को दी हैं। वहीं, द्रमुक 173 और कांग्रेस 25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। असम में पिछली बार सत्ता में आई भाजपा से बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट अलग हो गया है। वह इस बार कांग्रेस और लेफ्ट के साथ मैदान में है। वहीं, भाजपा, असम गण परिषद और वढछछ एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं। 126 सीटों में से भाजपा ने 92 और कांग्रेस ने 94 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

दिल्ली किसकी, उपराज्यपाल या देश के दिल की

बंगाल में कांग्रेस और लेफ्ट मिलकर चुनाव लड़ते हैं, जबकि केरल में वे एक-दूसरे के विरोध में रहते हैं। यहां अभी लेफ्ट की अगुआई वाले एलडीएफ की सरकार है। कांग्रेस इसका हिस्सा नहीं है। कांग्रेस की अगुआई वाला यूडीएफ यहां विपक्षी गठबंधन है। वहीं, भाजपा ने इस बार 140 में से 113 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

. पुडुचेरी में  कांग्रेस सत्ता में है। इस बार वह 30 सीटों में से 14 और द्रमुक 13 सीटों पर लड़ रही है। उधर, भाजपा 9 और आॅल इंडिया एनआर कांग्रेस 16 सीटों पर मैदान में है।

Related Post

CM Bhajan Lal

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का दिल्ली इन्वेस्टर रोड शो तीस सितंबर को

Posted by - September 27, 2024 0
नई दिल्ली/जयपुर। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के तहत देशी-विदेशी निवेशकों, कॉरपोरेट जगत और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को प्रदेश में…

महाराष्ट्र में लागू नहीं होगा NRC , इसमें नागरिकता साबित करना मुश्किल

Posted by - February 2, 2020 0
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का कहना है कि वह राज्य में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) को लागू नहीं…