Nagar Nigam Gorakhpur

अनुशासनहीनता के चलते नगर निगम गोरखपुर के अधिशासी अभियन्ता निलंबित

397 0

लखनऊ। प्रदेश सरकार द्वारा नगर निगम गोरखपुर (Nagar Nigam Gorakhpur ) के अधिशासी अभियन्ता (सिविल) अतुल पाण्डेय को अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता बरतने, नगर निगम के कार्यों में कोई रचनात्मक सहयोग प्रदान न करने, अनुशासनहीनता करने, सहयोगीय अधिकारियों पर उसका विपरीत प्रभाव पड़ने, नगर निगम के कार्यों में रूचि नहीं लिये जाने तथा नगर आयुक्त नगर निगम गोरखपुर के कार्यालय द्वारा निर्गत कारण बताओ नोटिस का कोई जवाब नहीं दिये जाने के दृष्टिगत उन्हें निलंबित (Suspended) कर दिया गया है।

साथ ही उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही करते हुए प्रकरण की जांच हेतु अपर आयुक्त (प्रशासन) गोरखपुर मण्डल, गोरखपुर को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

निलम्बन अवधि में  अतुल पाण्डेय निदेशक नगर निकाय निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के कार्यालय से सम्बद्ध रहेंगे।

इस सम्बंध में प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात (Amrit Abhijat) द्वारा आवश्यक आदेश जारी कर दिया गया है।

Related Post

ANIL DESHMUKH

देशमुख की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, परमबीर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

Posted by - March 24, 2021 0
नई दिल्ली । महाराष्ट्र में सियासी तूफान थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के…
Maha Kumbh

महाकुम्भ के कुशल प्रबंधन को नासिक कुम्भ में किया जाएगा लागू, 20 सदस्यीय टीम करेगी अध्ययन

Posted by - February 17, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) ने अपने उत्कृष्ट प्रबंधन से देश और दुनिया के लिए एक मिसाल पेश की…