Spiritual Tourismram mandir-kashi vishwanath

यूपी के आध्यात्मिक दर्शन का हर कोई मुरीद

265 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की आध्यात्मिक (Spiritual) और सांस्कृतिक (Cultural) विरासत देश-विदेश में एक नया आकर्षण बन रही है। अयोध्या के श्रीराम मंदिर और वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम में देशी-विदेशी पर्यटकों की भीड़ के साथ ही सरकारी आयोग और संस्थाएं भी दर्शन के लिए उत्साहित हैं। 16वें वित्त आयोग का प्रतिनिधिमंडल भी अपने यूपी दौरे के दौरान इन पवित्र स्थलों के दर्शन करेगा, जिससे राज्य के आध्यात्मिक पर्यटन (Spiritual Tourism) की वैश्विक पहचान और मजबूत हो रही है।

प्रतिनिधिमंडल का यूपी दौरा

आगामी 5 जून को वित्त आयोग का प्रतिनिधिमंडल लखनऊ पहुंचेगा, जहां वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से मुलाकात करेंगे। इसके बाद, 5 जून को वाराणसी में गंगा की पावन आरती में शामिल होने के साथ ही बोट राइड का आनंद लेंगे। 6 जून को प्रतिनिधिमंडल श्रीकाशी विश्वनाथ धाम और काल भैरव मंदिर के दर्शन करेगा। इसके अलावा, संकट मोचन मंदिर और सारनाथ जैसे अन्य धार्मिक स्थलों का भी दौरा करेगा।

ओडीओपी और स्थानीय विकास पर नजर

आध्यात्मिक (Spiritual) दर्शन के साथ-साथ प्रतिनिधिमंडल वाराणसी के मकबूल आलम रोड स्थित पन्या सिल्क की ओडीओपी साइट का भी दौरा करेगा। रसूलपुर, पिंडरा में पंचायती भवन और अमृत सरोवर का जायजा लेने के अलावा, अर्बन डेवलपमेंट के तहत ग्रीन बफर जोन, मडुवाडीह फ्लाईओवर, बेनियाबाग मियावाकी प्लांटेशन और रवींद्रपुर बेलवरिया पार्क का भी अवलोकन कर सकता है।

आध्यात्मिक पर्यटन (Spiritual Tourism) का बढ़ता आकर्षण

उत्तर प्रदेश में आध्यात्मिक पर्यटन (Spiritual Tourism) को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। अयोध्या और वाराणसी न केवल धार्मिक महत्व के केंद्र हैं, बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर के प्रतीक भी हैं। योगी सरकार के प्रयासों से इन स्थलों का विकास और बेहतर कनेक्टिविटी पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। पर्यटन विभाग के अनुसार, पिछले एक साल में अयोध्या और वाराणसी में पर्यटकों की संख्या में कई गुना वृद्धि हुई है, जिसमें विदेशी पर्यटकों की हिस्सेदारी भी उल्लेखनीय है। विशेषज्ञों का मानना है कि यूपी का आध्यात्मिक पर्यटन न केवल अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहा है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर स्थापित कर रहा है।

Related Post

AK Sharma

जीएसटी व्यवस्था ने पूरे देश के व्यापार को एकरूपता प्रदान की जिससे पारदर्शिता बढ़ी: एके शर्मा

Posted by - September 28, 2025 0
लखनऊ: नगर पालिका परिषद सुल्तानपुर में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने व्यापारियों के साथ संवाद…
CM Yogi congratulated the sugar industry

चीनी उद्योग को समृद्ध बनाने वाली विभूतियों का सीएम योगी ने किया सम्मान, कॉफी टेबल बुक का हुआ विमोचन

Posted by - February 17, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने प्रदेश में चीनी उद्योग के नवाचारों की सराहना की है। उन्होंने कहा है…
G-20

काशी में देश की समृद्ध संगीतमय सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होंगे G-20 मेहमान

Posted by - June 2, 2023 0
लखनऊ। गीतं वाद्यं तथा नृत्यं त्रयं संगीतमुच्यते। संगीत की तीनों कलाओं के देवता, भगवान नटराज (शिव) की नगरी काशी में…
Jagdeep Dhankhar took a holy dip in the Triveni Sangam

उपराष्ट्रपति ने त्रिवेणी संगम में लगाई पावन डुबकी, कहाः धन्य हुआ जीवन

Posted by - February 1, 2025 0
महाकुम्भनगर। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने शनिवार को त्रिवेणी संगम में स्नान किया और इस घटना को…