Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने कहा-चुनाव तो सद्दाम और गद्दाफी भी जीतते थे लेकिन संस्थाओं की आजादी अहम

826 0
नई दिल्ली । नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आरोप लगाया है कि संसद हो, न्यायपालिका हो या मीडिया हो, मौजूदा सरकार द्वारा संस्थानों पर लगातार हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव केवल मतदान करना नहीं हैं। राहुल (Rahul Gandhi) ने कहा कि चुनाव तो इराक के सद्दाम हुसैन और लीबिया के मुअम्मर गद्दाफी भी जीतते थे। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं था कि इराक और लीबिया में मतदान नहीं हुए, लेकिन वोट की सुरक्षा के लिए संस्थागत ढांचे नहीं थे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आरोप लगाया है कि संसद हो, न्यायपालिका हो या मीडिया हो, मौजूदा सरकार द्वारा संस्थानों पर लगातार हमले हो रहे हैं। राहुल (Rahul Gandhi) ‘वोट डेमोक्रेसी एंड डायलॉग’ पर ब्राउन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर आशुतोष वार्ष्णेय के साथ बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि चुनाव केवल मतदान करना नहीं हैं। राहुल (Rahul Gandhi) ने कहा कि चुनाव तो इराक के सद्दाम हुसैन और लीबिया के मुअम्मर गद्दाफी भी जीतते थे। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं था कि इराक और लीबिया में मतदान नहीं हुए, लेकिन वोट की सुरक्षा के लिए संस्थागत ढांचे नहीं थे।

राहुल (Rahul Gandhi)  ने कहा कि चुनाव बस उस प्रक्रिया का नाम नहीं है जब लोग जाते हैं और एक वोटिंग मशीन पर बटन दबाते हैं। चुनाव एक नैरेटिव के बारे में है। बकौल राहुल गांधी, ‘चुनाव उन संस्थानों के बारे में है जो यह सुनिश्चित करते हैं कि देश की रूपरेखा ठीक है, चुनाव न्यायपालिका के निष्पक्ष होने के बारे में है।’

राहुल (Rahul Gandhi) ने कहा कि चुनाव उस प्रक्रिया के बारे में है, जहां देश की संसद में बहस होती हो। आपके मत की कीमत तभी वसूल होगी जब आपको ये चीजें मिलेंगी।

Related Post

Amitabh Bachchan became the brand ambassador of Maha Kumbh

सीएम योगी ने अमिताभ बच्चन को बनाया महाकुंभ का ब्रांड एंबेसडर

Posted by - November 17, 2024 0
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने महाकुंभ-2025 (Maha Kumbh) के प्रचार-प्रसार और इसकी दिव्यता को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत…
CM Dhami paid tribute to Veer Chandra Singh 'Garhwali'

पेशावर कांड के नायक वीर ‘गढ़वाली को मुख्यमंत्री ने किया नमन

Posted by - December 25, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास…
CM Yogi

जापान और सिंगापुर की सफल यात्रा के लिए मुख्यमंत्री योगी को दीं शुभकामनाएं

Posted by - March 13, 2026 0
रायबरेली। राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मारक समिति, रायबरेली के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से उनके…