CM

कानून का राज स्थापित होने से यूपी में बदलीं लोगों की धारणाएं: सीएम

517 0

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM yogi) ने योगी 2.0 सरकार के सौ दिन पूरे होने पर कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित हो, इस दिशा में जो प्रयास किए गए, उससे उत्तर प्रदेश के बारे में लोगों की धारणाएं बदलीं हैं। सरकार ने 844 करोड़ रुपए की माफियाओं और पेशेवर अपराधियों की संपत्तियों को जब्त करके अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर प्रस्तुत किया है। 2017 से अब तक 2925 करोड़ रुपए की अवैध संपत्तियां माफियाओं से जब्त की गई हैं।

यह बातें उन्होंने सोमवार को लोकभवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहीं। उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि अवैध पार्किंग और टैक्सी स्टैंड हटाए गए। उन्हें व्यवस्थित स्वरूप नगर निकायों के साथ मिलकर दिया गया है। आज 68 हजार 700 से अधिक अतिक्रमण हटाया गया है। 76 हजार से अधिक अवैध पार्किंग स्थल मुक्त किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि धर्म स्थलों से माइक हट जाएं और अनावश्यक शोर गुल से लोगों को मुक्ति मिले। 1,20,000 से अधिक ऐसे माइक हटाए गए या उनकी आवाज को कम किया गया। यह बिना किसी हो हल्ला के स्वत: स्फूर्त भाव के साथ हुआ। यह जन विश्वास का ही प्रतीक है कि समाज के प्रत्येक तबके ने इस कार्य का पूरा समर्थन किया और अपना पूरा सहयोग देने के साथ इस कार्यक्रम में बढ़चढकर हिस्सा लिया।

पाक्सो एक्ट के तहत अपराधियों को न केवल सजा दिलाई, बल्कि पैरवी कर उन्हें कटघरे में भी खड़ा किया: सीएम

सीएम ने कहा कि आज कोई भी कार्यक्रम सड़क पर नहीं होते। चाहे वह अलविदा की नमाज, ईद और रामनवमी के कार्यक्रम सहित अन्य कोई भी कार्यक्रम हों। कोई भी आयोजन धर्मस्थल पर जहां तय हैं, वहीं होंगे। बड़ी शालीनता के साथ सभी कार्यक्रम प्रदेश में हुए। उन्होंने कहा कि पाक्सो एक्ट के तहत अपराधियों को न केवल सजा दिलाई गई, बल्कि प्रभावी पैरवी कर उन्हें कटघरे में भी खड़ा किया गया। यह पहली बार हो रहा है जब प्रदेश बड़े पैमाने पर अग्निशमन केंद्र की स्थापना करने की ओर अग्रसर है। हमारा प्रयास है कि अगले दो वर्ष में हर तहसील मुख्यालय में अग्निशमन केंद्र की स्थापना हो।

2017 के पहले के सपने को आज हकीकत में बदल रहे: सीएम योगी

अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति प्रभावी ढंग से क्रियान्वित हुई: सीएम

सीएम योगी ने कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार का परिणाम था कि यहां निवेश की अनेक संभावनाओं ने आगे बढ़कर प्रदेश के विकास को एक नई ऊंचाइयां देना शुरू किया। निवेश की इन संभावनाओं ने प्रदेश में रोजगार के सृजन की संभावनाओं को भी आगे बढ़ाया है। अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की सरकार की नीति प्रभावी ढंग से क्रियान्वित हुई है।

योगी सरकार में खत्म हुआ बिचौलियाराज, किसानों से सीधी रिकॉर्ड खरीद

Related Post

लखीमपुर हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट ने की सुनवाई, यूपी सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

Posted by - October 7, 2021 0
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने की मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।…
makhana

मखाना की खेती को प्रोत्साहित कर किसानों की आय बढ़ाएगी योगी सरकार

Posted by - October 8, 2024 0
गोरखपुर। किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार सतत प्रोत्साहन की योजनाएं लागू कर रही है। इसी सिलसिले में किसानों…
CM Yogi reviewed the preparations for Dev Deepawali.

काशी की सनातन परंपरा, गंगा आराधना और लोकआस्था का अद्वितीय संगम है देव दीपावली: मुख्यमंत्री

Posted by - October 30, 2025 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में 05 नवम्बर को वाराणसी में आयोजित होने…
उत्तर प्रदेश की राजधानी में गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार 

उत्तर प्रदेश की राजधानी में गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार 

Posted by - March 30, 2021 0
राजधानी के थाना आशियाना व कैंट में एनडीपीएस एक्ट में दर्ज मुकदमे के फरार वांछित अभियुक्त अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर को  नगराम पुलिस द्वारा सोमवार शाम  चार किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर नगराम के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना नगराम मोहम्मद अशरफ ने बताया कि शाह मोहम्मदपुर अपैया निवासी  विनीत कुमार जायसवाल गांजा का अंतर्जनपदीय तस्कर है। इसके विरुद्ध राज्य के विभिन्न जनपदों में मुकदमे पंजीकृत हैं। पूर्व में भी उसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हो चुका है।  वर्ष 2015 में इसे उन्नाव के सोहरामऊ थाने में 50 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 2016 में अभियुक्त विनीत जायसवाल व इसके गिरोह के सदस्यों को  जनपद कौशांबी  के थाना पूरामुफ्ती  में 868 किलो गांजा के साथ व इसी वर्ष  कौशांबी के ही थाना सैनी में 1432 किलो गांजा के साथ  गिरफ्तार किया गया था। सड़क हादसों में आधा दर्जन की हुई मौत वर्ष 2018  में नारकोटिक्स सेल लखनऊ द्वारा विनीत जायसवाल व इसके गैंग के सदस्यों को 40 किलो  गांजा के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। वर्ष 2020 में राजधानी के थाना आशियाना व थाना कैंट में एनडीपीएस एक्ट के दर्ज मुकदमे में आरोपी विनीत जायसवाल फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस आयुक्त लखनऊ व पुलिस उपायुक्त दक्षिणी द्वारा विशेष निर्देश जारी किए गए थे। नगराम पुलिस द्वारा काफी दिनों से इसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे थे, सोमवार की शाम उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव, उमाशंकर सिंह सिपाही राजीव पांडे अंबिकेश तिवारी व मोहम्मद याकूब द्वारा नगराम पेट्रोल पंप के पास नहर पुलिया से आगे विनीत जायसवाल को अवैध गांजे के साथ दबोच लिया गया। वजन करने पर गांजे का वजन चार किलो 100 ग्राम निकला। आरोपी युवक को पकड़ कर थाने लाया गया जहां पूछताछ करने पर आरोपी विनीत कुमार जायसवाल ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह मध्य प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश व नेपाल से अवैध गांजे की तस्करी कर आसपास के जिलों में सप्लाई करता है। अभियुक्त अवैध रूप से गांजे की तस्करी व बिक्री करने का अ•यस्त अपराधी है तथा नगराम थाने का प्रचलित हिस्ट्रीशीटर है इसके परिवार में भाई जितेंद्र कुमार जायसवाल व मां चंद्रावती जायसवाल अवैध गांजा तस्करी में संलिप्त रहती हैं। इसके द्वारा अवैध गांजा की तस्करी से अर्जित की गई दौलत से बनाई गई संपत्ति का पता लगाया जा रहा है।