CM Dhami

विकास के वाहक हैं उद्यमी : पुष्कर सिंह धामी

403 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने शनिवार को राजपुर रोड, देहरादून स्थित एक निजी होटल में बीएनआई देहरादून के दून ई 3 एक्सपो (बिजनेस कॉन्क्लेव) कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में निवेश करने वाले उद्यमी उत्तराखंड के विकास के सारथी और प्रदेश की प्रगति के वाहक हैं। उन्होंने सभी उद्यमियों का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि बीएनआई दून एक्सपो केवल उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि यह हमारे राज्य में पनप रही उद्यमशीलता की भावना और नवीन मानसिकता का प्रमाण है। उत्तराखंड राज्य में सभी प्रकार के व्यवसायी अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर सकते हैं। सार्थक संबंध बना सकते हैं और नए अवसर तलाश सकते हैं।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने कहा कि प्रदेश के ग्रोथ इंजन को दौड़ाने के लिए सरकार और उद्योग जगत के बीच एक उचित समन्वय बेहद आवश्यक है। हमारे एक-एक उद्यमी की उपलब्धि हमें आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रहे है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारे देश की अर्थव्यवस्था दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। प्रधानमंत्री द्वारा नए भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया है, जो अब पूरा होता दिखाई दे रहा है। आज पूरी दुनिया भारत को सक्षम, रचनाशील, बदलाव के लिए तैयार एक अभिनव आर्थिक इकोसिस्टम के रूप में देख रही है।

मुख्य सचिव ने दिल्ली स्थित निर्माणाधीन उत्तराखण्ड निवास का किया निरीक्षण

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि उत्तराखंड भी भारत की आर्थिक प्रगति में एक प्रमुख सहभागी बने और अग्रणी राज्यों में हमारा स्थान सुनिश्चित हो। इसके लिए सरकार कार्यरत है। राज्य सरकार निरंतरता के साथ अभावों को अवसरों में बदलने का कार्य कर रही है। राज्य सरकार प्रदेश को निवेश के लिए एक सर्वाधिक पसंदीदा गन्तव्य के रूप में विकसित करने के लिए भी प्रयासरत है। राज्य में निवेश के लिए बेहतर कानून व्यवस्था, स्वच्छ पर्यावरण, रेल, सड़क तथा वायु परिवहन की सुविधा, सस्ती एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा जल संसाधन उपलब्ध हैं।

कार्यक्रम में मेयर सुनील उनियाल गामा, महानगर अध्यक्ष भाजपा सिद्धार्थ अग्रवाल, सुनील, राहुल, प्रकाश, रितु मौर्य, प्रगति एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Post

PM Modi

बंगाल में बोले पीएम मोदी- माताओं-बहनों के आंसू गिरने की वजह बन रहीं दीदी

Posted by - April 10, 2021 0
कोलकाता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए…
CSIR-CIMAP

किसानों को आर्थिक लाभ दिलाने हेतु कार्य करता आ रहा है सीमैप : डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी

Posted by - January 30, 2021 0
लखनऊ। सीएसआईआर-केन्द्रीय औषधीय व सगंध पौधा संस्थान (CSIR-CIMAP) लखनऊ में चल रहे किसान मेले के 13 वें दिन भी किसानों…