AK Sharma

जनता की सुख-सुविधाओं में डाका डालने वालों के खिलाफ किसी प्रकार की छूट नहीं होगी: ऊर्जा मंत्री

538 0

लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा (AK Sharma) ने भ्रष्टाचार एवं लापरवाही पर बिजली विभाग के दो अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की है। इसके पहले भी लापरवाही में चार अधिकारियों को सख्त सजा मिल चुकी है। फिर भी अधिकारी हैं, कि सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।

कार्रवाई में अवर अभियंता, बौरूमऊ, बीकेटी ओम प्रकाश को निलंबित कर दिया गया है और अधिशासी अभियंता, विद्युत जानपद वितरण खंड, गोमती नगर विजय शंकर जौहरी को सेवा से पदच्युत (कपेउपेमक) कर दिया गया है।

अवर अभियंता बौरूमऊ, पावर स्टेशन, बीकेटी में तैनात ओमप्रकाश पर चेकिंग के दौरान उपभोक्ता से रिश्वत मांगने का आरोप है और इस प्रकरण में उसका घूस मांगते लघु वीडियो एवं ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जिसकी जांच के बाद सही पाया गया है। इस प्रकरण का संज्ञान लेकर ऊर्जा मंत्री  (AK Sharma) ने सख्त कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित कर दिया है। निलम्बन अवधि में अवर अभियंता ओम प्रकाश कार्यालय अधिशासी अभियंता, विद्युत नगरीय वितरण खंड, रहीमनगर, लेसा ट्रांसगोमती, लखनऊ से संबंद्ध रहेंगे।

साथ ही इसी प्रकार के प्रकरण में 2021 के अधिशासी अभियंता, विद्युत जानपद वितरण खंड, गोमती नगर, विजय शंकर जौहरी को भी सख्त रुख अपनाते हुए जांच उपरांत सेवा से पदच्यूत (कपेउपेेमक) कर दिया गया है। अधिशासी अभियंता जौहरी पर भी एक ठेकेदार से उच्च अधिकारियों के नाम पर अवैध रूप से धन उगाही करने का वीडियो क्लिप वायरल हुआ था। जिस पर जांच के पश्चात जौहरी के भ्रष्टाचार में लिप्त पाये जाने, कार्यों में शिथिलता बरतने आदि का दोषी पाये जाने पर उन्हें सेवा से पदच्यूत कर दिया गया है।

ऊर्जा मंत्री का भ्रष्टाचार एवं लापरवाही पर एक्शन, दो अधिकारियों के खिलाफ की सख्त कार्रवाई

ऊर्जा मंत्री  (AK Sharma) ने कहा है कि मुख्यमंत्री एवं प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के विपरीत कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ऊर्जामंत्री  (AK Sharma) ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता जनार्दन की सुख-सुविधाओं में डाका डालने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की छूट नहीं देगी। अधिकारी/ कर्मचारी अपनी कार्य संस्कृति में बदलाव लाकर जनता की सेवा करें अन्यथा कार्रवाई/दण्ड भुगतने के लिए तैयार रहे।

Related Post

CM Yogi targeted Priyanka Gandhi Vadra without naming her

कांग्रेस नेता फिलीस्तीन का बैग लेकर घूम रहीं, हम नौजवानों को इजराइल भेज रहेः सीएम योगी

Posted by - December 17, 2024 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मंगलवार को अपने वक्तव्य के दौरान कई बार…
इलेक्टोरल बॉन्ड पर संसद में बवाल

इलेक्टोरल बॉन्ड पर संसद में बवाल, विपक्ष ने मोदी सरकार को घेरा

Posted by - November 21, 2019 0
नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र मेंगुरुवार को चौथे दिन लोकसभा में कांग्रेस ने सरकार को चुनावी चंदे वाले इलेक्टोरल…
CM Yogi

जो मुकाबला नहीं कर पाए, अफवाहों के जरिए अराजकता-अव्यवस्था फैला रहेः मुख्यमंत्री

Posted by - March 14, 2026 0
कैथल/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि जनता जिन लोगों को बाहर का रास्ता दिखा…
Yogi government brings new hope for Divyangjan

छह जिलों में मूक-बधिर विद्यालयों का कायाकल्प कर रही योगी सरकार

Posted by - March 4, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) दिव्यांगजनों (Divyangjan) के सशक्तीकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार ठोस…