एनकाउंटर के डर से 3 बदमाशों ने किया थाने में सरेंडर

608 0

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश): अपराधियों में योगी सरकार का खौफ दिखने लगा है। एनकाउंटर के डर से अपराधी पुलिस के सामने खुद सरेंडर कर रहे हैं। अपराधियों में पुलिस द्वारा एनकाउंटर किए जाने का डर है। ताजा मामला सहारनपुर जिले का है, यहां चिलकाना थाने में तीन बदमाशों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। यह जिले के टॉप 10 बदमाशों में शामिल थे।

इन्होंने चिलकाना थाने पहुंचकर पुलिस से गुहार लगाई कि उनका एनकाउंटर न किया जाए, उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। सरेंडर करने पहुंचे बदमाशों में पुलिस से कहा, ‘हमारा एनकाउंटर न करो और हमें गिरफ्तार कर लो और जेल भेज दो।’ अपराधी ऐसे तब सरेंडर करते हैं जब उसे पुलिस से बचने का कोई रास्ता समझ नहीं आता। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

तीनों बदमाशों के नाम सलमान, बुरहान और अरसद है। यह तीनों ही चिलकाना के रहने वाले हैं। इन पर एक दो नहीं बल्कि कई मामले दर्ज हैं, ऐसे में इन्हें पुलिस द्वारा एनकाउंटर किए जाने का डर सता रहा था। यही वजह है कि तीनों बदमाश थाने पहुंच गए और सरेंडर कर दिया। बदमाशों ने कहा कि जेल में भले ही रहें लेकिन जिंदा तो रहेंगे।

इससे पहले भी सहारनपुर जिले में कई मामलों में वांछित चल रहे बदमाशों ने अलग-अलग थानों में सरेंडर किया है। दरअसल, योगी सरकार में पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन क्लीन’ चलाया जा रहा है, जिसके चलते कई एनकाउंटर हो चुके हैं और अभी भी जारी है। पुलिस के इस ‘ऑपरेशन क्लीन’ का खौफ अब अपराधियों में साफ दिखने लगा है।

बता दें कानपुर के कुख्यात बदमाश विकास दुबे द्वारा पुलिसकर्मियों की हत्या करने के बाद से राज्य में पुलिस और एक्टिव हो गई है। पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। अपराधियों की पूरी कुंडली तैयार की जा रही है और उन्हें पकड़ने के लिए जगह-जगह पर धरपकड़ की जा रही है।

Related Post

AK Sharma

एके शर्मा ने निर्धारित शिड्यूल के अनुरूप सभी डिस्काम को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के दिये निर्देश

Posted by - November 17, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश सरकार विद्युत उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखकर विद्युत बिलों के बकाये पर सरचार्ज में छूट की…
CM Yogi

1 ट्रिलियन डाॅलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य के साथ, विकास का सतत प्रयास जारी रखें अधिकारी: योगी

Posted by - July 28, 2023 0
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर नियोजन विभाग के कार्यों की समीक्षा…
Noida Violence

नोएडा हिंसा में निकला पाकिस्तान कनेक्शन, गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर ने किया खुलासा

Posted by - April 16, 2026 0
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में श्रमिक आंदोलन (Noida Protest) के बीच कुछ अवांछनीय तत्व पाकिस्तानी एजेंडा पूरा कर रहे…
Uma Bharti was overwhelmed seeing the arrangements of Maha Kumbh

महाकुम्भ की व्यवस्थाओं को देख अभिभूत हुईं उमा भारती, सीएम योगी की जमकर तारीफ की

Posted by - January 13, 2025 0
महाकुम्भ की व्यवस्थाओं को महाकुम्भ नगर। पौष पूर्णिमा के शाही स्नान के साथ प्रयागराज महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) की शुरुआत…