Hizbul Mujahideen

कुलगाम के खांदीपुरा में मुठभेड़, हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकवादी ढेर

524 0

कुलगाम: पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी है कि दक्षिण कश्मीर (South Kashmir) के कुलगाम (Kulgam) जिले के खांडीपोरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन (Hizbul Mujahideen) का एक आतंकवादी मारा गया है। पुलिस ने कहा, “निषिद्ध आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन (Hizbul Mujahideen) का एक आतंकवादी मारा गया। ऑपरेशन जारी है।” कश्मीर में पिछले कुछ महीनों में कई आतंकवाद विरोधी अभियान चलाए गए हैं जिनमें कई आतंकवादी और उनके कमांडरों का सफाया किया गया है।

अधिकांश ऑपरेशन विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर पुलिस और सेना द्वारा संयुक्त रूप से किए गए हैं। कश्मीर में मंगलवार को दो एनकाउंटर हुए. दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में एक मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के चकतारस कंडी इलाके में लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए।

प्रयागराज में उत्पात मचाने वालो में 40 गिरफ्तार, 1000 अज्ञात पर FIR

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में सोमवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकवादी हंजाला मारा गया।

महिला दरोगा को लूटने वाले मुठभेड़ में गिरफ्तार

Related Post

CM Yogi

गिरमिटिया मजदूर नहीं, उद्योगपति बनेंगे दक्षिणांचल के लोग: सीएम योगी

Posted by - March 29, 2023 0
गोरखपुर। दशकों तक पिछड़ेपन का दंश झेलने वाले गोरखपुर के दक्षिणांचल में शानदार रोड कनेक्टिविटी, एक्सप्रेसवे, बायो फ्यूल प्लांट, इंडस्ट्रियल…

दस गुना बढ़ा NSA सचिवालय का बजट, BJP सांसद- मोदी जी के प्रवक्ता बताएं कहां गए 300 करोड़

Posted by - July 24, 2021 0
विपक्ष ने मोदी सरकार पर अपने नेताओं और कुछ पत्रकारों-सामाजिक कार्यकर्ताओं की जासूसी कराने के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस समेत अन्य…