बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

913 0

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें 5 जवान शहीद हो गए हैं। करीब 3 घंटे से ज्यादा चली मुठभेड़ में कोबरा के 1, बस्तरिया बटालियन के 2 और डीआरजी के 2 जवान शहीद हो गए। बस्तर आई जी सुदंरराज ने बताया कि अभी तक 9 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है, जबकि 15 से ज्यादा घायल हैं। स्थिति स्पष्ट करने में और समय लग सकता है। घटनास्थल पर 250 से ज्यादा नक्सली हो सकते हैं। मरने वालों में एक महिला नक्सली भी है। मुठभेड़ तर्रेम थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के 17 जवान अब घायल हो चुके हैं। इनमें से 7 को एयरलिफ्ट कर रायपुर ले जाया जा रहा है। एसपी  कमल लोचन कश्यप ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

 

मुठभेड़ झीरम हमले के मास्टरमाइंड हिड़मा के गांव में हुई है। हमला करने वाले नक्सली उसी की टीम के सदस्य थे। काफी लंबे समय से गांव में नक्सलियों का जमावड़ा लग रहा था। इसकी सूचना पर जवान पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक, 2 अप्रैल की रात बीजापुर और सुकमा से जवानों को नक्सलियों का गढ़ कहे जाने वाले दक्षिण बस्तर इलाके में ज्वाइंट आॅपरेशन के लिए भेजा गया था। इस पार्टी में बीजापुर के तर्रेम से 760, उसूर से 200, पामेड़ से 195, सुकमा के मिनपा से 483 और नरसापुरम से 420 जवान रवाना किए गए थे।

योगी सरकार लायेगी संपत्ति वापस लेने का कानून

अगले दिन शनिवार दोपहर करीब 12 बजे सुकमा-बीजापुर बार्डर पर सुकमा जिले के जगरगुंडा क्षेत्र के जोनागुड़ा गांव के पास नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। करीब चार से पांच घंटे चली मुठभेड़ शाम 5 बजे तक खत्म हो गई। इसके बाद बैकअप के लिए एक्स्ट्रा फोर्स भेजी गई है। वहीं, शहीद जवानों के शव और घायल जवानों को रेस्क्यू करने के लिए हेलीकॉप्टर भी भेजे गए। शाम तक मुठभेड़ के बारे में आधिकारिक जानकारी दिए जाने की उम्मीद है। शहीद जवानों का पोस्टमार्टम रविवार को होगा। मुठभेड़ झीरम हमले के मास्टरमाइंड हिड़मा के गांव में हुई। हमला करने वाले नक्सली उसी की टीम के सदस्य थे। छत्तीसगढ़ में 10 दिन के अंदर यह दूसरा नक्सली हमला है। इससे पहले 23 मार्च को हुए हमले में भी 5 जवान शहीद हुए थे। यह हमला नक्सलियों ने नारायणपुर में ब्लास्ट के जरिए किया था।

 

Related Post

CM Yogi heard the problems of 150 people in Janta Darshan

इलाज के लिए पहुंचे लोगों को दिलाया विश्वास, पैसे की कमी से नही रुकेगा इलाज : सीएम योगी

Posted by - March 16, 2025 0
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को भी गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान 150 से…
जनता कर्फ्यू

केरल में हाेगा ‘जनता कर्फ्यू’ का पालन : मुख्यमंत्री पी विजयन

Posted by - March 21, 2020 0
तिरुवनंतपुरम। केरल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के अनुरूप रविवार को ‘जनता कर्फ्यू’ का पालन किया जायेगा। मुख्यमंत्री पिनाराई…
CM Yogi

फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ें सभी किसान, एकीकृत डिजिटल प्रणाली से मिलेगा योजनाओं का लाभ: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - April 1, 2026 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश में फार्मर रजिस्ट्री को व्यापक स्तर पर लागू करने के निर्देश देते…
Yogi

शिवभक्तों को श्री काशी विश्वनाथ के सुगम दर्शन के लिए योगी सरकार ने की पुख्ता तैयारी

Posted by - July 9, 2023 0
वाराणसी। नव्य-भव्य श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर (Shri Kashi Vishwanath) विस्तारीकरण के बाद पहली बार सावन दो महीने तक रहेगा। सावन के…
Jan-Jan ki Sarkar Jan-Jan ke Dwar

कैम्पों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान, योजनाओं का सीधा लाभ

Posted by - January 22, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी अभियानों के माध्यम से शासन को आम जनता…