Electricity Strike

हड़तालियों को नहीं मिल रहा विद्युत कर्मियों का समर्थन

407 0

लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लेसा और मुख्यालय मिलाकर हज़ारों की संख्या में विद्युत कर्मी और अधिकारी तैनात हैं। लेकिन अपने नेताओं की हठधर्मिता के चलते सब परेशान हैं। इसीलिए एक के बाद एक कई संगठनों ने अपने को आज से होने वाली हड़ताल (Strike) से दूर कर लिया। इसका दूसरा असर लखनऊ में आज होने वाली मशाल रैली में दिखा।

राजधानी में आज कुछ हठधर्मी नेताओं ने मशाल जुलूस निकालने की तैयारी की थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बहुचर्चित मशाल जुलूस जिसकी तैयारी कई सप्ताह से हो रही थी उसमें गिनती के पचास-साठ लोग ही आये।और जो आये उनमें ज़्यादा लोग रिटायर्ड थे और जो शाम को दिल बहलाने इकट्ठा हुए थे।

मशाल लेकर लोग फ़ील्ड हॉस्टल में ही घूमते रहे। सड़कों पर निकले ही नहीं। वहीं एक आश्चर्यजनक बात यह भी है कि उनमें भी ज्यादा लोग कुछ ही समुदाय या संप्रदाय के थे।   यह बात इस शंका को प्रबल करती है कि यह हड़ताल राजनीति प्रेरित है।

लोगों का ऐसा भी कहना है कि हड़तालिया नेता (Striker Leaders) इसके ज़रिए अपना राजनैतिक क़द बढ़ाने में लगे हैं। न कि कर्मचारियों का हित साधने में। इनमें से तो कई ने विधानसभा चुनावों में सरकार की विरोधी पार्टियों के पक्ष में प्रचार भी किया था।

विद्युत कर्मियों को दरअसल ऐसे नेताओं से सावधान रहना चाहिए, जो अपने स्वार्थ के लिए उनका उपयोग कर रहे हैं और साथ ही राज्य की जनता को परेशान कर रहे हैं।

सुना है ऊर्जा मंत्री ने बिजली हड़तालियों को झाड़ा…

बताते चलें कि विद्युत संविदा कर्मचारी महासंघ, विद्युत मजदूर पंचायत और ऑफिसर्स एसोसिएशन का हड़ताल (Strike) से पहले ही पल्ला झाड़ लिया था। इसके बाद भी अपनी कर्मचारियों का हित छोड़ अपनी राजनीति चमकाने में लगे नेताओं ने मशाल जुलूस निकालने की तैयारी की। तैयारी में कोई कमी नहीं थी, मगर समस्या इस बात की थी, कि पहले ही कुछ संगठनों को आभास हो गया था इनकी मंशा का। ऐसा न होता तो राजधानी में हजारों की संख्या में काम करने वाले विद्युतकर्मियों में से सिर्फ 50-60 ही मैदान में न दिखते। और उनमें ज्यादातर सेवानिवृत कर्मचारी रहे।

Related Post

yogi met governor

मुख्यमंत्री योगी ने राज्यपाल से की मुलाकात, दी उपलब्धियों की पुस्तिका

Posted by - March 25, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben) से…
cm yogi

श्रम कानून सरलीकरण: फैक्ट्री लाइसेंस अवधि बढ़ाने और महिलाओं को अधिक अवसर देने का प्रस्ताव

Posted by - August 28, 2025 0
लखनऊ:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म के मंत्र के अनुरूप आगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश…
पूर्व सांसद पर गैगेस्टर का आरोप

अजीत सिंह हत्याकांड में साजिश रचने वाले धनंजय सिंह पर 25 हजार का इनाम घोषित

Posted by - March 5, 2021 0
मऊ जिले के गोहना के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड में साजिश रचने के आरोपी पूर्व सांसद धनंजय सिंह…

प्रिंसिपल ने छात्र को छत से लटकाया उल्टा, पिता की शिकायत पर केस दर्ज

Posted by - October 29, 2021 0
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के एक विद्यालय में मासूम छात्र के साथ बेरहमी का मामला सामने आया है।…

पितृ विसर्जन के मौके पर प्रयागराज में उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़

Posted by - October 6, 2021 0
प्रयागराज। पितृ मोक्ष अमावस्या यानि पितृ विसर्जन के मौके पर तीर्थ राज प्रयाग में पूर्वजों की आत्मा की शान्ति और मुक्ति…