Electricity consumer identification

कल से 15 फरवरी तक चलेगा उपभोक्ता हित में अभियान

371 0

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने तथा उपभोक्ता देव भव की नीति को यथार्थ रूप प्रदान करने के लिए कल से चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी विद्युत उपभोक्ता पहचान (Electricity Consumer Identification) एवं समाधान पखवाड़ा अभियान का उपोक्ताओं फायदा मिले इसके लिए सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा करें और अभियान की नियमित मॉनीटरिंग करें।

उन्होंने बताया कि टेक्नोलॉजी का उपयोग कर विद्युत उपभोक्ताओं को टेलीकॉम कंपनियों की तरह बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए विद्युत उपभोक्ता पहचान (Electricity Consumer Identification) एवं समाधान पखवाड़ा अभियान कल से पूरे प्रदेश में चलाया जायेगा। यह अभियान प्रदेश के सभी विद्युत उपकेंद्रों पर 01 फरवरी से 15 फरवरी 2023 तक सुबह 8ः00 बजे से रात 8ः00 बजे तक कैंप लगाकर चलाया जाएगा।

अभियान के दौरान विद्युत कर्मी टीम बनाकर प्रत्येक गांव और मोहल्ले में भी जाकर उपभोक्ताओं से उनका मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी प्राप्त करेंगे। विद्युत कर्मी ऐसे लोगों से जो विद्युत का उपयोग करते हैं, लेकिन संयोजन नहीं लिए हैं उन्हें संयोजन लेने के लिए प्रेरित करेंगे। ऊर्जा मंत्री ने उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि सभी उपभोक्ता बेहतर व्यवस्था के लिए केवाईसी जरूर करायें, जिससे विद्युत सेवाओं को और सरल व असान बनाया जा सके।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि ‘नो योर कस्टमर’ अभियान के दौरान उपभोक्ता उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन की वेबसाइट www.upenergy.in पर जाकर अपना मोबाइल नम्बर व ई-मेल आईडी अपडेट कर सकते हैं। अपने नजदीकी बिजली विभाग के कार्यालय पर जाकर भी जानकारी दे सकते हैं। विभाग के टोल फ्री नम्बर 1912 पर भी इसके लिए सम्पर्क कर सकते हैं।

एके शर्मा ने असम के सीएम हिमंत विस्वा शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या पर या इसके त्वरित समाधान के लिए उपभोक्ताओं को समय पर विद्युत् सम्बंधी सन्देश भेजने के लिए उनका संपर्क नंबर, ईमेल आईडी होना बहुत आवश्यक है। इससे उन्हें बिल न जमा होने, विद्युत बाधित होने, बिजली कटने, बिल की जानकारी देने, डिस्कनेक्शन, शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने तथा बिल भुगतान में सुविधा होगी।

Related Post

Ram Naresh Agnihotri

अवैध शराब बनाने, बेचने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई: रामनरेश अग्निहोत्री

Posted by - March 12, 2021 0
लखनऊ। यूपी के आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री (Ram naresh Agnihotri) ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि आगामी होली…
CM Yogi

बिना देरी निकालें जनता की समस्याओं का समाधान: सीएम योगी

Posted by - November 14, 2023 0
गोरखपुर। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी लोगों से मुलाकात…
cm yogi

दूरदर्शी नेतृत्व में कर व्यवस्था का नया लिखा जा रहा अध्याय: सीएम

Posted by - September 4, 2025 0
गोरखपुर। जीएसटी सुधार (GST Reform) के निर्णय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त…
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ने फरवरी माह के अंत तक शत-प्रतिशत उपभोक्ताओं का KYC करने के दिये निर्देश

Posted by - February 21, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों को…