Electric bike

इलेक्ट्रिक बाइक के शोरूम लगी आग, कई ई-बाइक जली

580 0

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में एक इलेक्ट्रिक बाइक के शोरूम (Electric bike showroom) में अचानक से आग लग गई। शोरूम में रखी गई कम से कम सात इलेक्ट्रिक बाइक चार्जिंग के दौरान आउटलेट में आग लगने से जलकर खाक हो गई। आग लगने की जानकारी दमकल अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद दमकल मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गए।

जानकारी के मुताबिक, मार्केट यार्ड के गंगाधाम क्षेत्र के पास स्थित ई-बाइक की एक दुकान पर सोमवार शाम को यह घटना हुई, जिसमें दुकान में रखी सात बाइक जल गई। कहा जा रहा है कि चार्जिंग के लिए बाइक्स को प्लग किया गया था और अधिक चार्ज होने के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ होगा जिससे आग लग गई।

हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विस्तृत जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों का पता चल पाएगा।

सीएम धामी ने मंदिरों पर लिखी गई पुस्तक का किया विनोचन

Related Post

CM Dhami

उत्तराखंड के वैश्विक निवेश समिट हेतु धामी का अहमदाबाद में रोड शो

Posted by - November 1, 2023 0
अहमदाबाद/देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी आठ-नौ दिसंबर को होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Uttarakhand Global Investor Summit) की सफलता हेतु मुख्यमंत्री…
पाइक विद्रोह स्मारक

पाइक विद्रोह स्मारक गौरवशाली इतिहास से देशवासियों को कराएगा परिचित : राष्ट्रपति

Posted by - December 8, 2019 0
भुवनेश्वर। खोर्धा के बरुणेई में बनने वाले पाइक विद्रोह स्मारक परिसर हमारे इतिहास के गौरवशाली अध्यायों से देशवासियों को परिचित…