CM Nayab Singh Saini

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव होंगे जल्द : नायब सैनी

259 0

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने आज हरियाणा विधानसभा में आश्वासन देते हुए कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव जल्द करवाए जाएंगे। अभी हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों के मद्देनजर वोट बनवाने की प्रक्रिया जारी है।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini) आज यहां हरियाणा विधानसभा में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक (संशोधन) विधेयक, 2024 पर चर्चा के दौरान बोल रहे थे। नायब सिंह सैनी ने विधेयक पर चर्चा के दौरान कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक अधिनियम के तहत हरियाणा सिख गुरुद्वारा न्यायिक आयोग के गठन का प्रावधान है।

आयोग के अध्यक्ष के लिए पहले यह प्रावधान था कि आयोग का अध्यक्ष जिला न्यायाधीश होगा। यदि जिला न्यायाधीश अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त नहीं किया जाता, तो तीन सदस्यों में से एक उनकी वरिष्ठता के क्रम में अध्यक्ष होगा। आज इस विधेयक में हमने यह प्रावधान किया है कि आयोग का अध्यक्ष हाईकोर्ट का जज या जिला जज हो सकता है और 65 साल आयु की ऊपरी सीमा को भी हटाया है।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini) ने कहा कि सरकार ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए रोक नहीं लगाई है। चुनावों के लिए एक अलग कमेटी बनी हुई है, जो संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया को देख रही है।

नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने कहा कि हाल ही में, सिख समाज के लोगों ने मुलाकात की थी और उन्होंने बताया था कि सिख समाज के लोगों के अभी वोट बनवाने का काम जारी है। अभी भी यह प्रक्रिया चल रही है। परंतु जल्द ही सरकार द्वारा चुनाव करवाए जाएंगे।

Related Post

CM Nayab Singh

डबल गोल्ड जीत देश का नाम रोशन कर लौटे खिलाड़ी, सीएम ने किया सम्मानित

Posted by - February 18, 2026 0
सऊदी अरब में आयोजित एशियन लैक्रोस चैंपियनशिप में ऐतिहासिक दोहरा स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला और पुरुष टीम के जींद…
CM Bhajan Lal

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से दक्षिण पश्चिमी कमांड के आर्मी कमांडर की भेंट

Posted by - September 20, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) से मुख्यमंत्री कार्यालय में शुक्रवार को दक्षिण पश्चिमी कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट…
CM Dhami

सीएम धामी ने नववर्ष की दी शुभकामनाएं-बोले विकास के लिए सरकार संकल्पित

Posted by - December 31, 2022 0
देहरादून। उत्तराखंड की सरकार साल 2022 में शानदार जीत को जनता को समर्पित कर विकास के लिए संकल्पित है। उत्तराखंड…
UCC Report

उत्तराखंड सरकार ने सार्वजनिक की यूसीसी रिपोर्ट, चार भाग में हुई जारी, बस एक क्लिक पर जानें डिटेल

Posted by - July 12, 2024 0
देहरादून। हो गई है पीर पर्वत-सी पिघलनी चाहिए, इस हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए। सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा…