elections

आरोपों के बाद एक्शन में इलेक्शन कमीशन, जिलाधिकारी को हटाया

677 0

वाराणसी: यूपी विधानसभा चुनाव (UP assembly elections 2022) के नतीजों से पहले चुनाव आयोग (Election commission) ने वाराणसी कमिश्नर (Varanasi Commissioner) और जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा (DM Kaushal Raj Sharma) को निर्वाचन कार्य से हटा दिया गया है। जिसके बाद मतगणना तक स्पेशल ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। सपा गठबंधन की ओर से लगाए गए मतगणना को लेकर धांधली के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने यह अहम फैसला लिया है।

मतगणना-स्थल पर बूथ-प्रबन्धन में माहिर लोग करेंगे निगहबानी, चन्द्रशेखर कर रहे हैं मॉनिटरिंग

वाराणसी में ईवीएम (EVM) से भरे वाहन के पकड़े जाने को लेकर सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर (OP Rajbhar) ने कहा था कि जब तक वाराणसी के DM कौशल राज शर्मा को हटाया नहीं जाएगा, हम मतगणना नहीं होने देंगे।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से मंगलवार को अचानक से बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूपी सरकार की प्रशासनिक मशीनरी पर मतगणना को लेकर धांधली का आरोप लगाया गया।

अखिलेश यादव ने कहा था कि वाराणसी में ईवीएम पकड़ी गई और बिना सुरक्षा के ईवीएम को ले जाया जा रहा था। बिना प्रत्याशी के जानकारी के ईवीएम को एक जगह से दूसरी जगह नहीं ले जा सकते है। आखिर बिना किसी सुरक्षा बल के मशीनों को क्यों ले जाया जा रहा था? ज्ञात हो कि अखिलेश यादव ने पहले ही कार्यकर्ताओं से ईवीएम की निगरानी को लेकर कहा था। उन्होंने और गठबंधन के कई अन्य नेताओं ने भी जब तक गिनाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं की बात कही थी।

 

Related Post

CM Yogi

उप्र में कृत्रिम रेत से बनेंगे मकान, योगी सरकार जल्द लाएगी मैन्युफैक्चर्ड सैंड पॉलिसी

Posted by - May 31, 2023 0
लखनऊ। तेजी से शहरीकरण और बड़े पैमाने पर निर्माण गतिविधियों के कारण रेत की मांग में जबरदस्त वृद्धि हुई है।…
तुलसी गबार्ड

अमेरिकी मीडिया ने हिन्दुओं के खिलाफ छेड़ रखा है दुर्भावना का अभियान : तुलसी गबार्ड

Posted by - March 6, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बारे में पश्चिमी देशों की मीडिया में भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण रिपोर्टिंग कर…
An elderly person's meeting with PM Modi

प्रधानमंत्री जी की संवेदना, वृद्धजनों के लिए संबल बनी

Posted by - February 6, 2025 0
महाकुंभ नगर: समाज कल्याण विभाग के प्रयागराज स्थित वृद्धाश्रम में रहने वाले अनंत स्वरूप श्रीवास्तव ने जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…