सुशांत को याद कर भावुक हुईं एकता

सुशांत को याद कर भावुक हुईं एकता, लिखा- ‘सुशी हमेशा तुमसे प्यार करती रहूंगी’

956 0

मुंबई। जानी-मानी फिल्मकार एकता कपूर एक बार फिर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हो गयी। सुशांत के निधन के एक महीने पूरे हो गये हैं। अंकिता लोखंडे, रिया चक्रवर्ती, कृति सेनन के बाद अब एकता कपूर ने भी सुशांत को याद किया है।

एकता कपूर ने सुशांत के निधन के एक महीने पूरे होने पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया

एकता कपूर ने सुशांत के निधन के एक महीने पूरे होने पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। एकता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट को शेयर किया है।

https://www.instagram.com/p/CCnh19ugJ5C/?utm_source=ig_web_copy_link

एकता कपूर ने सुशांत के साथ अपनी तस्वीरों का कोलाज बनाकर शेयर किया और लिखा कि भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दें सुशी। हम हमेशा मुस्कराएंगे और जब भी आसमान में शूटिंग स्टार देखेंगे तो विश मांगेंगे क्योंकि मैं जानती हूं कि वह शूटिंग स्टार तुम ही हो। हमेशा तुमसे प्यार करती रहूंगी।

माधुरी दीक्षित बनीं शायर, सोशल मीडिया पर लिखी ये शायरी

उल्लेखनीय है कि सुशांत सिंह राजपूत को टीवी की दुनिया में एकता कपूर ने ब्रेक दिया था। सुशांत ने एकता के टीवी शो ‘किस देश में है मेरा दिल’ से शुरुआत की थी। इसमें उनका छोटा सा रोल था। इसके बाद सुशांत को ‘पवित्र रिश्ता’ में लीड रोल मिला था और इस शो के साथ ही सुशांत काफी लोकप्रिय हो गए थे।

इससे पहले एकता कपूर ने सुशांत के मामले में खुद पर केस दर्ज होने पर एक पोस्ट लिखा था। जिसमें उन्होंने कहा था- ‘सुशी को कास्ट न करने के लिए यह केस दर्ज करने के लिए धन्यवाद। जबकि वास्तव में मैंने ही उसे लॉन्च किया था। मैं इस बात से परेशान हूं कि विवादास्पद सिद्धांत कहां तक जा सकते हैं। कृपया परिवार और दोस्तों को शांति से शोक मनाने दें। सत्य की जीत होगी। लेकिन फिलहाल में इस पर भरोसा नहीं कर पा रही हूं।’

सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या करने के मामले के बाद से बॉलीवुड में दो फाड़ नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड का एक खेमा फिल्म इंडस्ट्री पर भाई-भतीजावाद करने का आरोप लगा रहा है। तो वहीं दूसरा खेमा इस समय मौन धारण किए हुए बैठा हुआ है।

Related Post

Kangana Ranaut

कंगना रनौत की मां ने केंद्र सरकार को दिया धन्यवाद, बोलीं- मुझे बेटी पर है गर्व

Posted by - September 10, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की मां ने बेटी को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने के लिए पीएम मोदी और…
parkash javedkar

नागरिकता संशोधन व निजी डाटा सुरक्षा बिल को मोदी सरकार ने दी हरी झंडी

Posted by - December 4, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 और निजी डेटा सुरक्षित रखने संबंधी विधेयक समेत कुल…