Eknath Shinde

4 अन्य बागी विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे ने की कामाख्या मंदिर में पूजा

547 0

मुंबई: महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच गुवाहाटी में में मौजूद शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने 4 अन्य बागी विधायकों के साथ आज बुधवार को गुवाहाटी में स्थित कामाख्या देवी मंदिर (Kamakhya Temple) में पूजा अर्चना की। कामाख्या मंदिर में पूजा करने के बाद उन्होंने कहा कि वे महाराष्ट्र की शांति और खुशी के लिए प्रार्थना करने आए हैं। गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर प्रबंधन समिति ने शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) का स्वागत किया।

आपको बता दें कि ये मंदिर असम राज्य के गुवहाटी का बेहद प्रख्यात मंदिर है और एक हफ्ते से से ज्यादा समय हो चूका है बागियों को गुवाहाटी में रुके हुए ऐसे में एक भी दिन कोई विधायक होटल से बाहर नहीं निकला। अब जब ये तय हो गया है कि जल्द बागी महाराष्ट्र जा सकते हैं ऐसे में सभी विधायक कामाख्या मंदिर पहुचें। शिंदे ने कहा कि वे फ्लोर टेस्ट के लिए कल मुंबई जाएंगे और सभी प्रक्रियाओं का पालन करेंगे।

टेक्सास में ट्रैक्टर-ट्रेलर में मिले 50 शव, 16 गंभीर, इलाके में हड़कंप

उन्होंने कहा कि वे यहां महाराष्ट्र की शांति और खुशी के लिए कामाख्या देवी मंदिर में प्रार्थना करने आए हैं। मंदिर में विधायकों के साथ शिंदे का पहुंचना इस बात को भी दिखाता है कि शिंदे गुट के सभी विधायक शिवसेना के किसी भी नेता से संपर्क में नहीं है और किसी को भी गुवाहाटी में जबरन नहीं रखा गया है

दिल्ली में आग तांडव, मंगोलपुरी इलाके की फैक्ट्री में भीषण आग

Related Post

Prashant Kishor

सोनिया गांधी के ऑफर को प्रशांत किशोर ने ठुकराया, अटकलों पर लगाया पूर्ण विराम

Posted by - April 26, 2022 0
नई दिल्ली: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) के कांग्रेस में शामिल होने की सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लग…
Savin Bansal

राजकीय शिशु सदन केदारपुरम, की दिवंगत संविदा कार्मिक की पुत्री को 25 हजार आर्थिक सहायता

Posted by - April 30, 2026 0
देहरादून:  जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य…
CM Yogi

सदन में स्वस्थ चर्चा के लिए हम पूरी तरह से तैयार, हर सवाल का देंगे जवाब: सीएम योगी

Posted by - November 28, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के समग्र विकास, लोककल्याण, जनहित से जुड़े मुद्​दे एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए हम विधानमंडल की कार्यवाही…
AK Sharma

उपभोक्ताओं को ऑनलाइन कनेक्शन प्राप्त करने में न हो कोई परेशानी: एके शर्मा

Posted by - September 8, 2022 0
लखनऊ। उपभोक्ताओं को ऑनलाइन कनेक्शन प्राप्त करने में कोई परेशानी न हो, इसके लिये झटपट पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का…