आगरा में भारत बंद का असर, रेलवे ने रोकीं कई ट्रेनें

557 0

आगरा। संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद को देखते हुए आगरा मंडल में रेलवे ने सोमवार की सुबह दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनों को रोक दिया। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इन ट्रेनों को करीब डेढ़ घंटे बाद गंतव्य के लिए रवाना किया गया। किसान आंदोलन को देखते हुए ट्रैक पर जीआरपी और आरपीएफ के जवान निगरानी बनाए हुए हैं।

आगरा रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि किसान आंदोलन के चलते कुछ ट्रेनें रोक दी गईं थीं, जिन्हें रवाना कर दिया गया है। सचखंड एक्सप्रेस को कैंट स्टेशन, श्रीगंगानगर नांदेड़ एक्सप्रेस को रूंधी मथुरा, पश्चिम एक्सप्रेस छाता स्टेशन पर डेढ़ घंटे तक रोकी गईं। इन्हें 10 बजे रवाना किया गया। रेलवे ट्रैक पर कड़ी सुरक्षा है।

पुलिस प्रशासन अलर्ट

उधर, पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है। आगरा में शहर से देहात तक किसानों का भारत बंद का आंशिक असर दिखाई दे रहा है। आगरा में मोतीगंज थोक किराना मंडी और बेलनगंज का बाजार बंद है। पुलिस ने कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया है। मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर चौकसी बढ़ा दी गई है। टोल पर पुलिसबल तैनात किया गया है।

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां ने कहा कि कृषि कानून वापस लेने की मांग के लिए भारत बंद कर रहे हैं। इसमें सहयोग देने के लिए मोतीगंज समेत विभिन्न व्यापारियों के संगठन के पदाधिकारियों से मिलकर भारत बंद में सहयोग करते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद करने की अपील की है। हालांकि बाजारों में बंदी का असर नहीं दिख रहा है।

सभी प्रमुख बाजार खुले

मथुरा जिले में किसानों के भारत बंद को लेकर पुलिस अलर्ट है। होलीगेट समेत सभी प्रमुख बाजार खुले हैं। एहतियात के तौर पर बाजारों में पुलिस तैनात है। उधर, फिरोजाबाद में भारतीय किसान यूनियन राकेश टिकैत, लोक शक्ति यूनियन के नेताओं को पुलिस ने नजरबंद किया है।

Related Post

neha sharma

जनता को परेशान करने वालों पर नेहा शर्मा सख्त, अधिकारियों को दिये कार्रवाई के संकेत

Posted by - June 18, 2023 0
गोंडा। तहसील करनैलगंज में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई के दौरान डीएम नेहा शर्मा (Neha…
28 lakh lamps will be lit up to welcome Lord Ram

प्रभु राम के आने की खुशी में 28 लाख दीपों से जगमाएगी अयोध्या, सीएम योगी करेंगे राजतिलक

Posted by - October 30, 2024 0
अयोध्या। रामनगरी में भव्य मंदिर में रामलला (Ram Lala) की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली दिवाली है। यह पहला मौका…
CM Yogi announced scholarship in the name of Group Captain

प्रदेश का विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के अनुभव का करे इस्तेमाल: योगी

Posted by - August 25, 2025 0
लखनऊ: देश को चार दशक के बाद एक भारतीय को अंतरिक्ष यात्रा का अवसर मिला। यह हमारा सौभाग्य है कि…