Sanjay Raut

संजय राउत को ईडी ने जमीन घोटाले के मामले में किया तलब

582 0

मुंबई: महाराष्ट्र में शिवसेना पर मानों संकट के काले बादल छाए हुए है। मुश्किलें कम होने की बजाए बढ़ती जा रही है। शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पात्रा चाल भूमि घोटाला मामले में 28 जून को तलब किया है। इससे पहले ईडी ने संजय राउत (Sanjay Raut) और उनके परिवार से जुड़े आठ भूखंडों और मुंबई के दादर उपनगर में एक फ्लैट को मनी लॉन्ड्रिंग रोधी कानून के तहत जब्त किया था। मुंबई में एक ‘चॉल’ के पुनर्विकास से जुड़े 1,034 करोड़ रुपये के भूमि ‘घोटाले’ से जुड़ी मनी-लॉन्ड्रिंग जांच से जुड़ा है।

महाराष्ट्र के बिजनेसमैन प्रवीण राउत को ईडी ने फरवरी में गिरफ्तार किया था और बाद में चार्जशीट भी दाखिल की थी। गौरतलब है कि ईडी ने पिछले साल संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत से पीएमसी बैंक धोखाधड़ी मामले से जुड़े एक अन्य मनी लॉन्ड्रिंग मामले और प्रवीण राउत की पत्नी माधुरी के साथ उनके कथित संबंधों के संबंध में भी पूछताछ की थी। जबकि हाल ही में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिवसेना के नेता अर्जुन खोतकर की 78 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी।

राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा ने नामांकन पत्र किया दाखिल

Related Post

स्मृति ईरानी

कांग्रेस के लिए उनका परिवार ही उनकी पार्टी, जबकि बीजेपी के लिए कार्यकर्ता ही उनका परिवार – स्मृति ईरानी

Posted by - April 11, 2019 0
अमेठी।  बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी का अमेठी में रोड शो शुरू हो गया है।इस रोड में देश के सीएम योगी…
Gita Press

पीएम मोदी करेंगे श्री शिव महापुराण के विशिष्ट अंक का विमोचन

Posted by - July 5, 2023 0
गोरखपुर। सनातन संस्कृति की पौराणिकता व ऐतिहासिकता को साहित्य के माध्यम से संरक्षित, संवर्धित करने वाली विश्व प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्था…
राहुल करेंगे यूपी में तीन रैलियां

आठ को राहुल करेंगे यूपी में तीन रैलियां, साथ मौजूद रहेंगे ये दिग्गज

Posted by - April 3, 2019 0
लखनऊ। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया 8 अप्रैल को यूपी से चुनावी प्रचार अभियान की…
भागीरथी अम्मा

चौथी कक्षा की छात्रा भागीरथी अम्मा ने 105 की उम्र में परीक्षा देकर बनाया रिकॉर्ड

Posted by - November 20, 2019 0
कोल्लम। अक्सर लोगों से आपने कहते सुना होगा कि ज्ञान हासिल करनी की कोई उम्र नहीं होती। मनुष्य जीवन भर…