CM Pushkar Singh Dhami

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की बढ़ेगी आर्थिक गतिविधि: सीएम पुष्कर सिंह धामी

458 0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने शनिवार को शुक्लापुर, देहरादून में हैस्को (Hasco) के संस्थापक पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी द्वारा हैस्को के माध्यम से की जा रही विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरणविद् एवं समाजसेवी डॉ. अनिल प्रकाश जोशी (Dr. Anil Prakash Joshi) ने जल संचय, प्रकृति के संवर्द्धन के लिए सराहनीय कार्य किये हैं। ग्रामीण क्षेत्रों (Rural areas) में लोगों की आर्थिक गतिविधयों को बढ़ाने की दिशा में उनके द्वारा अच्छे प्रयास किये गये हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आजीविका बढ़ाने के लिए उनके द्वारा किये गये प्रयोग काफी सहायक सिद्ध होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आजीविका बढ़ाने के लिए स्वरोजगार पर विशेष ध्यान दे रही है। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ही उनकी ब्राडिंग, पैकेजिंग एवं मार्केटिंग पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक जनपदों में अलग-अलग उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में अनेक प्राकृतिक संपदाएं हैं। राज्य सरकार द्वारा लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों में अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। ग्रामीण आर्थिकी को बढ़ावा देने के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रोकने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।

बेहतर चिकित्‍सा सुविधा के लिए तैयार होगा कॉल सेंटर एंड मोबाइल एप

इस अवसर पर पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने ग्रामीण आर्थिकी को बढ़ावा देने एवं जल संचय एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने सुझाव भी दिये। उन्होंने हैस्को द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने हैस्को द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों का अवलोकन किया गया।

धामी बोले: किसी एक कार्य के पूर्ण होने पर आराम से नहीं हैं बैठना

Related Post

CM Dhami

गुरुद्वारा डेरा प्रमुख हत्याकांड : मुख्यमंत्री धामी बोले, नहीं बख्शे जाएंगे हत्यारे

Posted by - March 28, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के रुद्रपुर जिले में नानकमत्ता गुरुद्वारा के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह (Tarsem Singh Murder Case) की हत्या मामले…
Savin Bansal inspected the construction work of main intersections

दून में ट्रैफिक सुगमता, जनसुरक्षा व पारम्परिक लोक संस्कृति दर्शन, एक साथ

Posted by - August 12, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) ने आज प्रातः कुठाल गेट, साईं मंदिर, दिलाराम चौक एवं घंटाघर में चल…
Illegal Encroachment

सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण ध्वस्त; जिला प्रशासन का अतिक्रमण पर कड़ा प्रहार निरंतर जारी

Posted by - August 30, 2025 0
देहरादून: जिला प्रशासन देहरादून ने नेहरू ग्राम में सिंचाई विभाग की भूमि तथा राजपुर रोड में एनआईवीएच में अतिक्रमण (…
Mining Reforms

उत्तराखंड खनन सुधार में दूसरे नंबर पर पहुंचा, केंद्र से मिली ₹200 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

Posted by - December 30, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने खनन सुधारों (Mining Reforms) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर…
CM Dhami

भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया: धामी

Posted by - May 25, 2025 0
भारत के जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…