stale roti

डायबिटीज में इस रोटी खाना हो सकता है फायदेमंद

235 0

सामान्यत: बासी खाना सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है इसलिए हम रात के बचे हुए खाने को या तो जानवरों को देते हैं या फिर डस्टबीन में डाल देते हैं। कहा जाता है कि 12 घंटे से ज्यादा समय तक रखे हुए खाने को खाने से फूज पॉइजनिंग जैसी समस्या हो सकती है। लेकिन बासी रोटी (Stale Roti) खाने के इन फायदों को जानने के बाद, आप कभी ऐसा नहीं करेंगे। आज भी कई सारे घरों में रात के समय ज्यादा रोटी बनाई जाती है ताकि सुबह जाने वाले लोग बची हुई बासी रोटी (Stale Roti)  को खाकर जा सकें। आइए जानिए बासी रोटी खाने के फायदों के बारे में।

* डायबिटीज :

डायबिटीज के रोगियों के लिए बासी रोटी (Stale Roti)  खाना फायदेमंद हो सकता है। अगर आपको डायबिटीज है, तो सुबह के समय बासी रोटी को दूध के साथ खाना फायदेमंद हो सकता है। इससे आपके शरीर में शर्करा का स्तर संतुलित रहेगा।

* ब्लड प्रैशर :

बासी रोटी खाने से हाई ब्लड प्रैशर की समस्या दूर होती है। रोजाना सुबह ठंडे दूध के साथ 2 रोटी खाने से शरीर का रक्त चाप संतुलित रहता है। इसके अलावा ज्यादा गर्मी के मौसम में भी इसका सेवन करने से शरीर का तापमान सही रहता है।

* पेट की बीमारी :

जो लोग अक्सर पेट की समस्याओं से परेशान रहते हैं तो ऐसे लोगों के लिए बासी रोटी किसी औषधि से कम नहीं है। रात के समय ठंडे दूध के साथ बासी रोटी खाने से कब्ज, एसिडिटी, पेट में जलन जैसी पेट की तमाम समस्याओं से राहत मिलती है।

* शरीर के तापमान को करे कंट्रोल :

बासी रोटी शरीर के तापमान को भी संतुलित बनाए रखने में मददगार है। दूध के साथ बासी रोटी को खाने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है। खासकर गर्मियों में इसका सेवन करने से हाई स्ट्रोक जैसी समस्याओं का खतरा नहीं रहता है।

* दुबलेपन को करता है दूर :

दूध के साथ बासी रोटी खाने से शरीर का दुबलापन भी दूर होता है और शरीर में बल की वृद्धि होती है। शरीर के दुबलेपन को दूर करने का यह सबसे कारगर उपाय भी है। खासकर रात के समय बासी रोटी खाना ज्यादा फायदेमंद होगा।

Related Post

Dinesh Karthik ready for the IPL match

देनेश कार्तिक ने कहा- ‘मैं यूएई में होने वाले आईपीएल मैच के लिए तैयार हूं’

Posted by - August 22, 2020 0
आईपीएल सभी भारतीय क्रिकेटरों के लिए क्रिकेट का पहला बड़ा टूर्नामेंट होगा। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक पूरी…