earthquake northeastern india

असम सहित पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके

1051 0

गुवाहाटी : असम सहित पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके (Earthquake northeastern india)  लगे। असम में तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्‍ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, असम के सोनितपुर में बुधवार सुबह 7:51 बजे भूकंप आया, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 मापी गई है।

असम में भूकंप से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। यहां घरों को नुकसान पहुंचा है। सोनितपुर के जिला मुख्यालय तेजपुर, गुवाहाटी और कई अन्य स्थानों में कई इमारतों में दरारें आ गईं।

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटके पड़ोसी राज्य मेघालय और पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों समेत पूरे क्षेत्र में महसूस किए गए। उन्होंने बताया कि भूकंप सुबह सात बजकर 51 मिनट पर सोनितपुर जिले में आया। इसके बाद सात बजकर 58 मिनट और आठ बजकर एक मिनट पर भूकंप के दो और झटके महसूस किए गए। ये भूकंप के झटके क्रमश: 4.3 और 4.4 तीव्रता के दर्ज किए गए।

क्षेत्र के ज्यादातर हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए और लोग घबराहट में अपने घरों तथा अन्य स्थानों से बाहर निकल आए।

बिहार के कई हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। कटिहार, किशनगंज, खगड़िया, मुंगेर समेत कई हिस्सों में भूकंप से धरती के हिलने की सूचना है। इसके अलावा उत्तर पश्चिम बंगाल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र असम के सोनितपुर जिले में था।

पीएम मोदी ने की असम के मुख्यमंत्री से बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से राज्य के कुछ हिस्सों में भूकंप को लेकर बात की. केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। मैं असम के लोगों की भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं।

अमित शाह ने सोनोवाल से बात कर लिया स्थिति का जायजा

असम के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के झटकों के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीएम सर्बानंद सोनोवाल से फोन पर बात की और स्थिति का जायजा लिया। शाह ने ट्वीट कर कहा कि केंद्र सरकार असम के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है। सभी की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।

Related Post

CM Dhami

Tunnel Rescue: सीएम धनी ने मजदूरों को सौंपे एक-एक लाख के चेक, रैट माइनर्स को देंगे इतनी प्रोत्साहन राशि

Posted by - November 29, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में भर्ती सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू कर लाए…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण से दिया “हर घर योग, हर जन निरोग’’ का संदेश

Posted by - June 21, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को भराड़ीसैंण, गैरसैंण स्थित विधानसभा परिसर में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…
PM Modi

मैं पुरानी चीजों को ठीक कर रहा हूं, आप इनको रोकने वालों को ठीक करें : मोदी

Posted by - December 30, 2021 0
उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज यानी गुरुवार को कुमाऊं…
कोरानावारयस

देश में कोरानावारयस संक्रमितों मरीजों की संख्या 126 पहुंची

Posted by - March 17, 2020 0
नई दिल्ली । केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 126 मामलों की पुष्टि…