Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता से हिली धरती

512 0

रायपुर: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर और सरगुजा के आस पास के कई जिलों में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 आंकी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि, आज सोमवार सुबह 8 बजकर 10 मिनट दो सेकेंड पर अंबिकापुर से 79 किमी WNW पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया है। इसकी गहराई 10 किमी थी। इस भूकंप की 82.44 लंबा था।

अचानक धरती हिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ घरों में दरार आने की खबर मिली है। हालांकि किसी तरह की जानमाल की बड़ी क्षति नहीं हुई है। छत्तीसगढ़ में इससे पहले 3 मार्च 2022 को गरियाबंद जिले के मैनपुर देवभोग में भूकंप के छटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र ओडिशा के नवरंगपुर एवं कालाहांडी जिले में था। यहां रात में करीब 11 बजे हल्के झटके आए। भूकंप की तीव्रता कम होने से अधिक नुकसान नहीं हुआ, कुछ घरों में दरारें आ गई।

शादी के बाद पायल-संग्राम ताजमहल का दीदार करने पहुंचे

छत्तीसगढ़ के कोरिया, मनेंद्रगढ़ और मध्य प्रदेश के शहडोल में 11 अप्रैल 2021 को करीब 20 सेकेंड तक इस धरती कांप रही थी। रिक्टर स्केल का 3.7 तीव्रता का यह भूकंप पृथ्वी की सतह से 10 किमी गहराई पर था।

Related Post

CM Vishnu dev Sai

सीएम साय ने श्री रामलला दर्शन अभियान समितियों को किया सम्मानित

Posted by - June 28, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai ) ने अयोध्या में श्रद्धालुओं की सेवा कर लौटे छत्तीसगढ़ के सभी रामसेवकों का…

दिग्दर्शक सौमित्र सिंह ने नसीरुद्दीन शाह अभिनीत फिल्म ‘द वॉलेट’ से किया अपने निर्देशन करियर का डेब्यू

Posted by - March 28, 2020 0
निर्देशक सौमित्र सिंह ने अपने निर्देशन की शुरुआत लघु फिल्म द वॉलेट से की जिसमें नसीरुद्दीन शाह और नवनी परिहार…
Pulwama Encounter

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा एनकाउंटर में तीन आतंकवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Posted by - April 2, 2021 0
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ (Pulwama Encounter) में अब तक तीन आतंकियों के…
Dr. Rajesh Kumar

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को ज़मीन पर उतारने में जुटा आवास विभाग

Posted by - January 30, 2026 0
देहरादून : आवास विभाग, राज्य सम्पत्ति विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद से ही सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार (Dr.…