Hospital

ई-हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम हुआ लागू, सभी मरीजों की जानकारी होगी ऑनलाइन दर्ज

428 0

लखनऊ: प्रदेश के सभी अस्‍पतालों में जल्‍द ही हॉस्पिटल मैनेजमेंट (Hospital management) इन्‍फॉरमेशन सिस्‍टम प्रणाली को लागू किया जाएगा। जिसके तहत यूपी के 36 राजकीय मेडिकल कॉलेजों और संस्‍थानों में इसका क्रियान्वयन किया जाना है। इस प्रणाली के जरिए मरीज की सारी जानकारी ऑनलाइन (Online) फीड कर डॉक्टर के कंप्यूटर तक पहुंचा दी जाएगी और जांच रिपोर्ट ऑनलाइन होने के बाद डॉक्टर अपने कंप्यूटर पर देख सकेंगे। प्रदेश के राजकीय मेडिकल कालेजों, राजकीय संस्थानों, स्वायत्तशासी संस्थानों, चिकित्सा विश्वविद्यालयों और स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों में पेपरलेस व्‍यवस्‍था को लेकर चिकित्‍सा एवं शिक्षा विभाग की ओर से पूरी तैयार कर ली गई है।

प्रदेश सरकार ने पहले चरण में चिकित्सा शिक्षा के पुराने संस्थानों में लागू किया है। प्रदेश के 09 मेडिकल कॉलेज में ये प्रणाली लागू की जा चुकी है। जिसके तहत गोरखपुर, कानपुर, इलाहाबाद, झांसी, मेरठ और आगरा के मेडिकल कॉलेजों के साथ कानपुर में इसकी शुरुआत हो चुकी है। अब यूपी के 36 राजकीय मेडिकल कॉलेजों में ई-हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने की तैयारी है। इस प्रणाली के लागू होने से जहां एक ओर अस्‍पतालों के प्रबंधन, नेतृत्व, नेटवर्क, कार्यप्रणाली और प्रशासन में सुधार होगा वहीं मरीजों को एक यूनीक आईडी नंबर मिलने से उनसे जुड़ी सारी जानकारी अस्‍पताल में दर्ज होगी। रोगियों के दुबारा अस्‍पताल आने पर केस हिस्‍ट्री और जानकारी अस्‍पताल में पहले से दर्ज होने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी।

22 मेडिकल कॉलेजों के लिए प्रस्‍ताव पर लगी मुहर

यूपी के 36 मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों में से 09 मेडिकल कॉलेजों व संस्थानों में ई-हास्पिटल (एनआईसी) संचालित है, जिसमें मरीजों का पंजीकरण, बिलिंग, फार्मेसी का काम ऑनलाइन किया जा रहा है। विभाग की ओर से यूपी के 22 मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों में हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्‍फॉरमेशन सिस्‍टम प्रणाली (एचएमआइएस) के लिए सी-डैक की ओर से तैयार प्रस्‍ताव पर शासन की मुहर लगने के बाद एमओयू हस्ताक्षरित किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही अन्‍य पांच मेडिकल कॉलेजों व संस्थानों में भी हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्‍फॉरमेशन सिस्‍टम प्रणाली (एचएमआइएस) के क्रियान्वयन के लिए प्रस्‍ताव बनाकर भेजा जा रहा है।

जन शिकायतों के निस्तारण से होगा अधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन: ए0के0शर्मा

सभी मेडिकल कॉलेजों में इस प्रणाली को किया जाएगा लागू

प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों को हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्‍फॉरमेशन सिस्‍टम प्रणाली (एचएमआइएस) से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही जल्‍द ही हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम सॉफ्टवेयर भी लागू करने की तैयारी है जिससे मेडिकल कॉलेजों में दवाओं की मौजूदगी और डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ व कर्मचारियों की हाजिरी की ऑनलाइन जानकारी उपलब्ध कराएगा। मरीज के मोबाइल फोन पर भी यह सिस्टम रिपोर्ट भेज देगा। किसी खास मामले में सिस्टम के जरिए डॉक्टर भी किसी दूसरे मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह ले सकेंगे।

राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सहित सभी अधिकारियों ने किया योग

Related Post

ODOP

ODOP के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए योगी सरकार को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

Posted by - January 3, 2024 0
लखनऊ/नई दिल्ली । एक जिला, एक उत्पाद (ODOP) के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रही योगी सरकार को राष्ट्रीय स्तर…
Ration Card

नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण से खाद्य सुरक्षा को मिली मजबूती, प्रदेश में अब नहीं सोता कोई भूखा

Posted by - January 28, 2026 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में 3.56 करोड़ से अधिक राशन कार्ड (Ration Card) धारकों को नि:शुल्क…
CM Yogi

सफाई कर्मचारी के साथ अप्रिय घटना पर 35-40 लाख देने की करेंगे व्यवस्था: सीएम योगी

Posted by - October 7, 2025 0
लखनऊ:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने वाल्मीकि समाज के लोगों से कहा कि आपकी सुरक्षा समाज की सुरक्षा है।…

पूर्वांचल को मिलेगी बाढ़ और सूखे की समस्या से निपटने में मदद : योगी

Posted by - December 10, 2021 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहराइच, श्रावस्ती एवं बलरामपुर से गोरखपुर तक जाने वाली 318 किलोमीटर लम्बी सरयू नहर परियोजना का आगामी…
CM Yogi

जनता दर्शन में सीएम बोले- हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार

Posted by - March 6, 2025 0
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान उन्होंने करीब…