डम्पर ने बाइक सवारों को रौंदा

डम्पर ने बाइक सवारों को रौंदा

949 0

गोसाईगंज इलाके में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार किसान और उसको साथी को टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत हो गई जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दस्तावेज के आधार पर उसकी शिनाख्त करते हुए घरवालों को सूचना दी।

भाजपा सांसद के बेटे से पुलिस ने फिर की पूछताछ

पीजीआई पुलिस के मुताबिक, अमेठी के जूरावल पुर गांव निवासी रामचंद्र अपने साथी जयप्रकाश के साथ मंगलवार सुबह एसजीपीजीआई अस्पताल से दवा लेने आ रहे थे। गोसाईगंज चौराहे के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना देख मौके पर स्थानीय लोगों और राहगीरों का जमावड़ा लग गया। इस पर दोषी चालक गाड़ी समेत भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां पर डॉक्टरों ने रामचंद्र को मृत घोषित कर दिया। परिवार परिवार में पत्नी अनुराधा और एक बेटा है। घायल की हालत गम्भीर बनी हुई है।

 

Related Post

MoU

नगर विकास विभाग, संयुक्त राष्ट्र हैबिटेट प्रतिनिधियों व आईटीसी लिमिटेड के बीच MoU पर हस्ताक्षर

Posted by - December 20, 2023 0
लखनऊ । नगर विकास विभाग और यूएन-हैबिटेट प्रतिनिधियों व आईटीसी लिमिटेड के बीच आज समझौता ज्ञापन (MoU) हस्ताक्षरित किया गया। इसके…
Roads

प्रदेश भर के मार्गों का होगा मेकओवर, 277 सड़कों का कायाकल्प करेगी योगी सरकार

Posted by - November 2, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर रही योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की…