इन उपायों से दातों में लगा कीड़ा हो जाएगा बिल्कुल छूमंतर

1347 0

हेल्थ डेस्क.    फ़ास्ट फूड्स का सेवन, खाना खाने के बाद कुल्ला न करना और रात को सोने से पहले दांत साफ़ न करने जैसी वजहों से दातों में कीड़े लगना लाजमी है. दांतों की सफाई पर ध्यान नहीं देने की वजह से ये समस्या हर उम्र के लोगों में देखी जाती है. दांत हमारे चेहरे का भी एक असम हिस्सा होते है और खराब दातों का असर हमारे चेहरे की खूबसूरती पर भी पड़ता है. साथ ही दांत में कीड़े लगने की वजह से दांतों में  दर्द होने लगता है जोकि आगे चलकर बहुत तकलीफदेह भी हो सकता है. साथ ही आपको बोलने और खाना खाने में भी समस्या होती है. इसलिए जरूरी है आप इससे जल्द छुटकारा पाए.

इन राशियों के लोगों पर कभी न करे भरोसा, आपसे नही आपके पैसों से करते है प्यार

लौंग और सरसों का तेल

लौंग के तेल में एन-हेक्सेन नाम का एक खास तत्व पाया जाता है जो मुंह में कीड़े पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करता है। लौंग के तेल की चार बूंदे और सरसों के तेल की चार बूंदे आपस में अच्छे से मिलाकर एक रूई की सहायता से अपने कीड़े लगे दांत के ऊपर लगाए और ऐसे 10 मिनट के लिए ऐसे ही लगा रहने दे। ऐसे करने से कुछ ही दिनों में आपके दांत का कीड़ा बाहर निकल जाता है।

मुलेठी

मुलेठी में प्रभावशाली एंटी-माइक्रोबियल गुण पाया जाता है। इस कारण यह दांतों से कीड़ों को दूर कर मुंह के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करती है। इसलिए मुलेठी की जड़ से रोजाना दो बार ब्रश करें। आप चाहें तो मुलेठी की जड़ का पाउडर बनाकर उससे सामान्य तरीके से भी ब्रश कर सकते हैं।

लहसुन

लहसुन में बहुत सारे गुण होते हैं।  ये एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-बायोटिक गुणों से भरपूर होता है। इसके अलावा लहसुन दर्द से भी राहत दिलाता है।  दांतों में कीड़ा लग जाने पर लहसुन की 1-2 कली को उसी दांत से चबाएं जिसमें कीड़े लगे हों।

नमक, हल्दी और सरसों

दांतो में कीड़ा लगने पर आप नमक, हल्दी और सरसों के तेल को मिलाकर ब्रुश की तरह प्रयोग करें। आपको इससे फायदा मिलेगा।

नीम

नीम में ढेर सारे औषधीय गुण होते हैं। इसके एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण नीम को बैक्टीरिया, फंगस और कीटाणुओं का दुश्मन समझा जाता है। दांतों में कीड़े लग गए हैं तो नीम की पतली टहनी या छाल से दातुन करने से ये कीड़े खत्म हो जाते हैं।

 

 

Related Post

AMIT SHAH IN KRELA

केरल: कांग्रेस का मतलब ‘कंफ्यूज पार्टी’, विकल्प देख रही जनता-अमित शाह

Posted by - March 24, 2021 0
केरल /(त्रिप्पुनिथुरा) । केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह (Amit Shah) ने बुधवार को केरल के त्रिप्पुनिथुरा में…
केले के छिलके का इस्तेमाल

मच्‍छरों के काटने पर केले का छिलका बना बेहद लाभकारी, इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल

Posted by - March 9, 2020 0
हेल्थ डेस्क। गर्मियों का दौर आते ही मच्छरों का भी कहर शुरू हो जाता है। क्योंकि गर्मी के मौसम में…
यूपी में 623 कोरोना संक्रमित

अमेरिका में कोरोना से हालत बेहाल, संक्रमितों का आंकड़ा 1.55 करोड़ के पार

Posted by - November 11, 2020 0
अंतर्राष्ट्रीय डेस्क.    कोरोना वायरस का आक्रमण इस वक़्त अमेरिका में सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा. अमेरिका में कोरोना वायरस…