खाटू श्याम मन्दिर में नहीं खेली जाएगी फूलों की होली

कोरोनावायरस के चलते खाटू श्याम मन्दिर में नहीं खेली जाएगी फूलों की होली

2128 0

लखनऊ। राजधानी की सबसे मशहूर खाटू श्याम मन्दिर की फूलों की होली इस बार नहीं खेली जाएगी। इसकी वजह जानलेवा बीमारी कोरोनावायरस के चलते यह फैसला लिया गया है।

संगठन मंत्री सुधीश गर्ग ने बताया कि 10 मार्च को होली कार्यक्रम स्थगित कर दिया

बता दें कि श्री श्याम परिवार लखनऊ की ओर से बीरबल साहनी मार्ग स्थित खाटू श्याम मन्दिर में फाल्गुनोत्सव के तहत 10 मार्च को फूलों की होली का कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थी कि अचानक देश में फैले कोरोना वायरस के कारण होली का कार्यक्रम रदद किया गया है। संगठन मंत्री सुधीश गर्ग ने बताया कि 10 मार्च को होली कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। उस दिन सुबह 8ः30 बजे आरती के बाद मन्दिर के पट बंद कर दिया जाएगा और शाम 4 बजे खुलेगा। उन्होंने बताया कि होली खेलने के बजाय उस दिन लोगों से कोरोना वायरस से बचने के लिए सर्तक रहने की अपील की जाएगी। साथ श्याम बाबा से कोरोना वायरस को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रार्थना की जाएगी।

कोरोना वायरस के कहर का असर, लगातार तीसरे दिन सस्‍ता हुआ पेट्रोल-डीजल

संगठन मंत्री सुधीश गर्ग ने बताया कि कोरोना वायरस की अफवाहों पर ध्यान न देकर सर्तक और सावधान रहने की जरुरत

संगठन मंत्री सुधीश गर्ग ने बताया कि कोरोना वायरस देश में दस्तक दे चुका है, लेकिन अफवाहों पर ध्यान न देकर सर्तक और सावधान रहने की जरुरत है। बीमार होन पर तुरंत डाक्टर के पास जाए। केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा कोरोना वायरस से निपटने के लिए कार्य कर रही है। जिससे जल्दी ही इस जानलेवा बीमारी पर काबू पाया जायेगा।

भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं ने सामूहिक समारोहों से दूर रहने का फैसला किया है। हमारे सभी सम्मानित सदस्यों की राय, हमारे नेताओं के संदेश, और दुनिया भर के विशेषज्ञों से सलाह सामूहिक समारोहों से बचने के लिए है।

Related Post

CM Dhami met Finance Minister Sitharaman

CM धामी ने वित्त मंत्री सीतारमण से मुलाकात की, राज्य से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की

Posted by - October 9, 2025 0
नई दिल्ली/देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी vने गुरुवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की और…
CM Bhajanlal Sharma

पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा

Posted by - April 23, 2025 0
बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा कि प्रदेश में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के लिए राज्य सरकार संकल्पित…

टैगोर काले थे इसलिए उनकी मां उन्हें गोद में नहीं उठाती थीं- केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान, भड़की TMC

Posted by - August 19, 2021 0
केंद्रीय मंत्री सुभाष सरकार ने नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर के बारे में बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है।उन्होंने…
CM Dhami

सीएम धामी ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित

Posted by - August 15, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर यहां परेड ग्राउंड पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में…