Dr. Manglesh

नवनिर्वाचित महापौर डॉ मंगलेश ने लिया सीएम योगी से आशीर्वाद

427 0

गोरखपुर। गोरखपुर के नवनिर्वाचित महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव (Dr. Manglesh) शनिवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का आशीर्वाद लेने गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय सीएम को देते हुए उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें जीत की बधाई दी।

नगर निकाय चुनाव (Nikay Chunav) में जबरदस्त जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री ने लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ मीडिया से बात की और शनिवार शाम गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। सीएम के आगमन की सूचना मिलते ही जीत का जश्न मना रहे नवनिर्वाचित महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव भी पहुंचे।

उनके साथ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह, गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह व भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता भी मुख्यमंत्री का आशीर्वाद लेने व पूरे प्रदेश में प्रचंड जीत की बधाई देने पहुंचे।

भाजपा का विजय रथ आने वाले लोकसभा चुनावों की तरफ़ और तेज़ी से बढ़ रहा: एके शर्मा

उन्होंने माला पहनाकर और केसरिया अंगवस्त्र ओढ़ाकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। सीएम योगी ने डॉ मंगलेश व पूरी भाजपा टीम को जीत की बधाई दी।

Related Post

SALT BY ELECTION

सल्ट उपचुनाव को लेकर दिल्ली में कांग्रेस का मंथन जारी, जल्द होगी प्रत्याशी की घोषणा

Posted by - March 23, 2021 0
देहरादून। दिल्ली में सल्ट उपचुनाव (Salt By Election) में दावेदारी तय करने के लिए कांग्रेस के आला नेता मंथन कर…
CM Yogi

गरीबों को भूख, बीमारी और मकान के अभाव में मार देती थीं पहले की सरकारें: सीएम योगी

Posted by - December 23, 2023 0
बिजनौर: विकास की मुख्य धारा से जुड़कर बिजनौर आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश का एक आदर्श जनपद बनने की ओर अग्रसर…
अरविंद केजरीवाल

‘अगला चुनाव लड़ने के लिए नहीं हैं पैसा, करें हमारी मदद’- अरविंद केजरीवाल

Posted by - November 25, 2019 0
नई दिल्ली। जैसे-जैसे दिल्ली में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा हैं, वैसे-वैसे दिल्ली के आम आदमी पार्टी के…