Dr. Manglesh

नवनिर्वाचित महापौर डॉ मंगलेश ने लिया सीएम योगी से आशीर्वाद

442 0

गोरखपुर। गोरखपुर के नवनिर्वाचित महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव (Dr. Manglesh) शनिवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का आशीर्वाद लेने गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय सीएम को देते हुए उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें जीत की बधाई दी।

नगर निकाय चुनाव (Nikay Chunav) में जबरदस्त जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री ने लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ मीडिया से बात की और शनिवार शाम गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। सीएम के आगमन की सूचना मिलते ही जीत का जश्न मना रहे नवनिर्वाचित महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव भी पहुंचे।

उनके साथ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह, गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह व भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता भी मुख्यमंत्री का आशीर्वाद लेने व पूरे प्रदेश में प्रचंड जीत की बधाई देने पहुंचे।

भाजपा का विजय रथ आने वाले लोकसभा चुनावों की तरफ़ और तेज़ी से बढ़ रहा: एके शर्मा

उन्होंने माला पहनाकर और केसरिया अंगवस्त्र ओढ़ाकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। सीएम योगी ने डॉ मंगलेश व पूरी भाजपा टीम को जीत की बधाई दी।

Related Post

UPPCL

नई पहल, यूपीपीसीएल में कार्मिकों को रिटायरमेंट के दिन ही प्रदान किए गए देय व पेंशन प्रपत्र

Posted by - July 31, 2024 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन (UPPCL) एवं अन्य ऊर्जा निगमों में कार्मिकों के हितों को देखते हुए एक नई…
Underwater Drone

महाकुम्भ में पहली बार श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अंडर वॉटर ड्रोन होगा तैनात

Posted by - December 25, 2024 0
महाकुम्भनगर : महाकुम्भ (Maha Kumbh) को सनातन धर्म का सबसे बड़ा आयोजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार हर आपात…
cm yogi meeting

ड्रग ट्रैफिकिंग के लिए संवेदनशील जिलों में बढ़ाएं सतर्कता और इंटेलिजेन्स: योगी

Posted by - May 16, 2023 0
लखनऊ। मादक पदार्थो (Drugs) की तस्करी को राष्ट्रव्यापी समस्या करार देते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) …