CM Dhami

दिल्ली में बनेगी डबल इंजन की सरकार: सीएम पुष्कर सिंह धामी

232 0

देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ समारोह के दृष्टिगत तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात की। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में मीडिया से बातचीत के दौरान दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनने का दावा किया है।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि पूरे देश में इस समय लोग डबल इंजन की सरकारों को प्राथमिकता दे रहे हैं। दिल्ली की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है और वहां पर भाजपा की सरकार बनेगी। लोग दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनाएं।

सीएम धामी (CM Dhami) ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के अपडेट को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि यूसीसी की सभी तैयारी पूरी हो गई हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री धामी दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। सीएम दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली के कई विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार में जुटे हैं। वह जनता से भाजपा के लिए वोट मांग रहे हैं। दिल्ली का चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों के नेताओं ने पूरा जोर लगा दिया था। नेता जनता को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हालांकि, दिल्ली में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है।

भाजपा, कांग्रेस और आप पार्टियां दिल्ली में अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में पांच फरवरी को मतदान होगी। परिणाम आठ फरवरी को घोषित होंगे। ज्ञात हो कि उत्तराखंड कैबिनेट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 20 जनवरी को हुई बैठक में राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के लिए नियमावली को मंजूरी दे दी थी।

सीएम धामी (CM Dhami) ने बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा था कि हमने जो वादा किया था उसे पूरा किया है। जब हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता के बीच गए थे, तब हमने उनसे वादा किया था कि राज्य में सरकार बनने के बाद हमारा पहला कदम उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने का होगा।

Related Post

वायरोलॉजिस्ट रीतिका ठाकुर

कोरोना वारियर्स : वायरोलॉजिस्ट रीतिका ठाकुर धनबाद मेडिकल कॉलेज में फ्री में दे रहीं हैं सेवा

Posted by - July 26, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना काल में जहां अपने भी पराए हो गए हैं। तो वहीं वायरोलॉजिस्ट रीतिका ठाकुर ने मानवता की…
राजस्थान विधानसभा में संकल्प पारित

सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ राजस्थान विधानसभा में संकल्प पारित

Posted by - January 25, 2020 0
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में शनिवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के…
CM Dhami visited Baba Kedarnath

मुख्यमंत्री ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन, यात्रा व्यवस्थाओं और पुनर्निर्माण कार्यों का लिया जायजा

Posted by - July 24, 2024 0
केदारनाथ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार प्रात: बाबा केदारनाथ (Kedarnath) के दर्शन कर जलाभिषेक किया। मंदिर दर्शन…
national water award

जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि: राष्ट्रपति ने इस कटेगिरी में दिया तीन नेशनल अवॉर्ड

Posted by - November 18, 2025 0
जल संरक्षण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार (National Awards) समारोह में…