डोनाल्ड ट्रंप नंबर 1 का दावा झूठा

डोनाल्ड ट्रंप नंबर 1 का दावा झूठा, पीएम मोदी से आधे हैं फेसबुक फ्रेंड

969 0

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिवसीय भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। भारत दौरे से पहले ट्रंप काफी उत्साहित हैं, लेकिन इसी उत्साह में उन्होंने एक बड़ी गलती कर दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी तुलना को लेकर एक झूठा दावा कर दिया है।

डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट कि किया फेसबुक पर वे दुनिया में नंबर 1 हैं और दूसरे नंबर पर पीएम मोदी

बता दें कि डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग का हवाला देते हुए दावा किया कि फेसबुक पर वे दुनिया में नंबर 1 हैं और दूसरे नंबर पर पीएम मोदी हैं, लेकिन ट्रंप का नंबर 1 का दावा सरासर झूठा है।

यदि ट्रंप के इस दावे को लेकर आंकड़ों की बात करें तो फेसबुक पर डोनाल्ड ट्रंप के फॉलोअर्स की संख्या 27,537,177 है जबकि पीएम मोदी के फॉलोअर्स की संख्या 44,379,600 है। ऐसे में कायदे से नंबर 1 तो पीएम मोदी हुए लेकिन ट्रंप ने खुद को नंबर बता दिया। देखा जाए तो फेसुबक पर ट्रंप के फॉलोर्स की संख्या पीएम मोदी से करीब आधी है।

बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यौते पर दो दिन के दौरे पर भारत आने वाले हैं। वह और प्रधानमंत्री मोदी 24 फरवरी को गुजरात के अहमदाबाद पहुंचेंगे। यहां दोनों नेता रोड शो करेंगे। ट्रंप अहमदाबाद में नवनिर्मित सरदार पटेल (मोटेरा) स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे। यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। माना जा रहा है कि दोनों नेता यहां भाषण भी देंगे। इसके अलावा वे यहां एक रोड शो में भाग लेंगे और साबरमती आश्रम का दौरा भी करेंगे।

Related Post

CM Yogi paid tribute to the memories of Major Dhyan Chand on his birth anniversary

हर कमिश्नरी में स्पोर्ट्स कॉलेज और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की हो रही स्थापनाः सीएम

Posted by - August 29, 2025 0
लखनऊ। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद…
AK Sharma

जिन्हें भगवान राम में श्रद्धा नहीं, वे मथुरा में जाकर ही कुछ कर दें: एके शर्मा

Posted by - February 6, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने मंगलवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण…

सीएम भूपेश बघेल का आरोप, कहा- मुझे राज्य में आने नहीं दे रही यूपी सरकार

Posted by - October 4, 2021 0
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई घटना को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने यूपी सरकार पर…
Teacher honored with Shailesh Matiyani State Educational Award

शिक्षक बच्चों में किताबें पढ़ने की आदत विकसित करें और उन्हें खेल, संस्कृति तथा रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ें – राज्यपाल

Posted by - September 5, 2025 0
देहरादून: शिक्षक दिवस (Teacher’s Day) के अवसर पर शुक्रवार को राजभवन में ‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ (Shailesh Matiyani State…