Doctor Strange 2

एडवांस बुकिंग में डॉक्टर स्ट्रेंज 2 की बंपर कमाई

636 0

Doctor Strange 2 Advance Booking.

मार्वल की साल 2022 की पहली फिल्म डॉक्टर स्ट्रेंज का दूसरा पार्ट डॉक्टर स्ट्रेंज द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस छह मई को रिलीज होने वाली हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। फिल्म पहले दिन के कलेक्शन के मामले में मार्वल की फिल्म स्पाइडर मैन, नो वे होम और एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

कंगना रनोट ने करियर को लेकर किया बड़ा खुलासा

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर स्ट्रेंज पार्ट 2 (Doctor Strange 2 Box Office Collection) ने एडवांस बुकिंग के जरिए ही पहले दिन 20 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। ट्रेड पंडितों के मुताबिक मार्वल के चौथे दौर की फिल्मों के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। डॉक्टर स्ट्रेंज के लीड एक्टर बेनेडिक्ट कंबरबैच की भारत में काफी ज्यादा फैन फॉलोविंग है। बेनिडिक्ट छह महीने के लिए दार्जलिंग पढ़ाने के लिए गए थे। उन्होंने एक तिब्बती मठ में अंग्रेजी पढ़ाई थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह भारत और भारतीय संस्कृति से बेहद प्यार करते हैं।

लॉकअप से बाहर आई पूनम, बताया कौन जीत सकता है शो

स्पाइडरमैन और एवेंजर्स का तोड़ सकती है रिकॉर्ड

साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म स्पाइडर मैन नो वे होम ने भारत में पहले दिन 32.67 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं, पहले वीकेंड फिल्म ने 108.37 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। साल 2018 में रिलीज हुई एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर ने पहले दिन 31.30 करोड़ का कलेक्शन और पहले वीकेंड 94.30 करोड़ रुपए की कमाई की थी। ऐसे में एडवांस बुकिंग को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है डॉक्टर स्ट्रेंज 2 इन दोनों फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। आपको बता दें कि साल 2019 में रिलीज हुई एवेंजर्स एंडगेम ने पहले दिन 53.10 करोड़ रुपए और पहले वीकेंड 157.20 करोड़ का कलेक्शन किया।

Related Post

बॉलीवुड स्टार गोविंदा

बॉलीवुड स्टार गोविंदा गोरखनाथ बाबा के दर्शन कर, सीएम योगी से की मुलाकात

Posted by - December 29, 2019 0
गोरखपुर।बॉलीवुड स्टार गोविंदा ने रविवार सुबह गोरखनाथ बाबा के दर्शन किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने यूपी के सीएम योगी…
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

रणवीर संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही दीपिका ने शेयर की तस्वीरें

Posted by - February 10, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिल्मी दुनिया की सबसे सुपरहिट जोड़ियों में से एक माने जाते हैं। इसी…
wife and daughter defense Mahesh Bhatt

महेश भट्ट के बचाव में उतरी पत्नी और बेटी, रिया चक्रवर्ती की चैट पर दिया यह रिएक्शन

Posted by - August 23, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर सीबीआई और ईडी की जांच चल रही है। वहीं इस बीच…