operation in mobile torch

UP के सरकारी अस्पताल में हो रहा मोबाइल टॉर्च की रोशनी में इलाज

970 0

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (bulandshahr) जिले के खुर्जा सरकारी अस्पताल (up govt. hospitals) में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीज का इलाज करने का वीडियो सामने आया है। इस बारे में सीएमओ का कहना है कि कुछ देर के लिए बिजली चली जाने की वजह से ऐसा हुआ था।

जिले (bulandshahr) के खुर्जा गवर्नमेंट हॉस्पिटल (up govt. hospitals) में रविवार देर शाम मोबाइल टॉर्च से मरीज को देखने और उसका उपचार करने का वीडियो सामने आया है। सीएमओ का कहना है कि कुछ देर के लिए लाइट चली गई थी। 5 मिनट बाद ही जनरेटर चल गया था, सबकुछ ठीक है।

खुर्जा (bulandshahr) का सरकारी हॉस्पिटल मोबाइल टॉर्च के भरोसे !

रविवार शाम छह बजे के आसपास घायल चार-पांच लोग हॉस्पिटल (up govt. hospitals) की इमरजेंसी में उपचार कराने आए थे। उस वक्त डॉक्टर मरीजों की चोट देख रहे थे। तभी लाइट चली गई। डॉक्टरों ने मरीज के तीमारदार से मोबाइल की टॉर्च जलाने के लिए कहा, तीमारदार के मोबाइल टॉर्च जलाने के बाद डॉक्टर ने मरीज का उपचार किया। सीएमओ डॉ. भबतोष शंखधर ने बताया कि इमरजेंसी डिपार्टमेंट में इन्वर्टर नहीं था, इसलिए अंधेरा हो गया।

‘उपचार में नहीं पड़ा कोई व्यवधान’

सारे प्रकरण में जब सीएमओ डॉ. भबतोष शंखधर से पूछा गया तो उनका कहना था कि उनकी जानकारी में घटना आई थी। उन्होंने सीएमएस खुर्जा से बात की है। उनका कहना था कि 5 मिनट में ही जनरेटर चालू हो गया था। उपचार में कोई व्यवधान नहीं पड़ा। हां, उस वक्त इलाज के लिए मोबाइल की लाइट जरूर जलाई गई थी।

Related Post

cm yogi

अब बुंदेलखंड में पानी की कमी नहीं, यह तो धरती का स्वर्ग बनने जा रहा: सीएम योगी

Posted by - February 17, 2023 0
लखनऊ/बांदा। बुंदेलखंड को विकास की धुरी से जोड़ने के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निर्माण किया गया, जिसने दिल्ली समेत…

भाजपाइयों द्वारा महिला की साड़ी खींचने पर गुस्साए पप्पू यादव, कहा- बाबू अखिलेश आपसे न हो पाएगा

Posted by - July 9, 2021 0
उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव चल रहा है, सत्ताधारी भाजपा के कार्यकर्ता एवं प्रत्याशी जमकर गुंडई करते नजर…
Education

शिक्षा और विकास पर मिला व्यापक जनसमर्थन, अभियान में अब तक सवा लाख से अधिक फीडबैक दर्ज

Posted by - September 13, 2025 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) द्वारा चलाए जा रहे ‘समर्थ उत्तर प्रदेश–विकसित उत्तर प्रदेश @2047”’ अभियान को जनता का अभूतपूर्व…
cm yogi

सच्चे अर्थों में ‘भारत रत्न’ थे डॉ. भीमराव आंबेडकर: सीएम योगी

Posted by - December 6, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक ने डॉ. भीमराव आंबेडकर…