घबराएं नहीं बस इन आसान उपाय से मिल जाएगा आपको आपका पुराना इश्क

987 0

लखनऊ डेस्कजब आप किसी से बेपनाह इश्क करते हों और अचानक आपका ब्रेकअप हो जाए तो जो तक़लीफ होती है वह एकदम असहनीय होती है। उसे बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में ऐसा लगता है कि मानो अब ज़िंदगी ख़त्म हो गयी। अगर आप ब्रेकअप के बाद दोबारा अपने प्यार को पाना चाहते हैं तो हम आपको बताते हैं कुछ आसान उपायः-

ब्रेकअप के बाद अपनी भावनाओं पर धैर्य रखना बहुत जरूरी है। आप शायद नहीं जानते कि ब्रेकअप के दर्द में जितना आप तड़प रहे हैं, उतना ही बेकरार सामने वाला व्यक्ति भी हो सकता है। ऐसे में दूसरी तरफ से वापसी के काफी चांस होते हैं इसलिए खुद पर धैर्य रखकर सही वक्त आने का इंतजार करें।

अक्सर ब्रेकअप के बाद लोग डिप्रेशन में चले जाते हैं। इसलिए एक्सपर्ट की मदद लेना जरूरी हो जाता है। एक्सपर्ट की सलाह से ना सिर्फ आपको अपने अतीत से बाहर निकलने में मदद मिलती है बल्कि आगे की जिंदगी के बारे में भी सोचने के लिए काफी अच्छा होता है।

इसमें कोई दोराय नहीं कि लोग अपना दर्द बांटने के लिए अक्सर दूसरों के कंधों का सहारा लेते हैं। ऐसे में कई बार तो लोग अपने ब्रेकअप का स्टेटस तक सोशल मीडिया पर डाल देते हैं। इससे सामने वाला व्यक्ति ज्यादा नाराज हो सकता है और इससे भी उसके लौटने की उम्मीद कम हो जाती है।

Related Post

जाह्नवी कपूर

ऐश्वर्या राय के गाने पर देखें जाह्नवी कपूर देखें धमाकेदार डांस, लूटी महफिल

Posted by - April 13, 2020 0
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने फिल्म ‘उमराव जान’ के गाने पर डांस किया है जो लोगों को बेहद…
कोविड-19

कोविड-19 का कहर जारी, मृतकों की संख्या 3300 के पार : डब्ल्यूएचओ

Posted by - March 7, 2020 0
नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शनिवार को कहा कि पूरे विश्व में जानलेवा कोरोना वायरस (कोविड-19) से मरने…