भागदौड़ भरी जिंदगी कहीं फीकी न कर दें आपकी खूबसूरती, इसलिए अपनाएं ये ट्रिक्स

993 0

लखनऊ डेस्क। ऑफिस की भागमभाग और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच उन्हें खुद के लिए समय नहीं मिल पाता। ऐसे में  हमेशा चुस्त-दुरुस्त और खूबसूरत दिखने के लिए उनके पास पॉर्लर जाने और महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के अलावा दूसरा कोई ऑप्शन नहीं बचता।इसलिए हम आपको बताएंगे इन सीक्रेट टिप्स के बारे में-

ये भी पढ़ें :-क्या आप भी चटकाते हैं उंगलियां? हो सकते हैं गंभीर बीमारी के शिकार 

1-कई बार हेयर वॉश टाइम पर न करने की वजह से भी चेहरा डल और सुस्त दिखाई देने लगता है। अगर हेयर वॉश का टाइम नहीं है तो अपने मेकअप किट में ड्राई शैंपू को भी जगह दें। इससे आप आसानी से कहीं भी स्प्रे कर सकती हैं। वैसे बालों को रोजाना धोना जरूरी है। दो दिन से ज़्यादा गैप होने पर स्कैल्प में ऑयल प्रोड्यूस होने लगता है, जिसकी वजह से बाल गंदे और चिपचिपे हो जाते हैं। ऐसे में ड्राई शैंपू अच्छा ऑप्शन बन सकता है।

2-पानी की कमी होने से त्वचा अपनी नमी खो देती है, जिसकी वजह से स्किन ड्राई और डल हो जाती है। सुबह उठकर उसे मॉयस्चराइज़ करना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में रात में ही त्वचा को अच्छी तरह हाइड्रेट कर लें तो सुबह स्किन मुलायम बनी रहती है। इसके लिए त्वचा के अनुसार ही मॉयस्चराइज़र लगाया जा सकता है।

3-सुबह-सुबह तैयार होना किसी चुनौती से कम नहीं होता। आमतौर पर लड़कियों को काजल लगाना बहुत पसंद होता है। कई बार काजल ठीक तरह से नहीं लग पाता तो उसे ठीक करने में बहुत ज्यादा समय बर्बाद हो जाता है। काजल लगाने के लिए एक टिप लाइनर या पेंसिल लाइनर का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह लगाने में बेहद आसान होता है, जिससे समय की बचत होती है और काजल भी ठीक लगता है।

 

 

Related Post

पुलिस को नहीं मिल पा रहा धनंजय का कोई सुराग

पुलिस को नहीं मिल पा रहा धनंजय का कोई सुराग

Posted by - April 5, 2021 0
पूर्व प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड में आरोपित पूर्व सांसद धनंजय सिंह की तलाश में लखनऊ पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। छापेमारी करने जा रही पुलिस टीम बैरंग वापस लौट रही हैं। शनिवार को जौनपुर में उसके कालीकुत्ती स्थित आवास व अन्य स्थानों पर छापेमारी की गयी  थी लेकिन उसके न मिलने पर पुलिस टीम को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा था। इसके अलावा पुलिस टीमों ने राजधानी में धनंजय के करीबी लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है। मालूम हो कि सूबे की राजधानी लखनऊ में गत छह जनवरी को मऊ के पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुठभेड़ में मारे जा चुके अजीत सिंह हत्याकांड के शूटरों में एक कन्हैया विश्वकर्मा उर्फ गिरधारी उर्फ डाक्टर के बयान के आधार पर लखनऊ पुलिस ने धनंजय सिंह को साजिशकर्ता के तौर पर आरोपित किया था। पुलिस को चकमा देकर धनंजय सिंह ने पिछले महीने पुराने केस में एमपीएमएलए कोर्ट प्रयागराज में आत्मसमर्पण कर दिया था। नैनी सेंट्रल जेल से उसे फतेहगढ़ सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया गया था। महाराष्ट्र में कोरोना से हालात बेकाबू, सरकार का नाइट कर्फ्यू, वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान जब तक लखनऊ पुलिस उसे अजीत हत्याकाण्ड में वारन्ट लेती तब तक गत 31 मार्च को एमपीएमएलए कोर्ट से जमानत मंजूर हो जाने पर वह गुपचुप तरीके से जेल से रिहा हो गया था। इसे लेकर लखनऊ पुलिस की खूब किरकिरी हुई। इसके बाद से लखनऊ पुलिस अजीत हत्याकाण्ड में उसे आरोपी मानकर लगातार  छापेमारी कर रही है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इसी कड़ी में धनंजय सिंह की तलाश में शनिवार को जौनपुर गयी लखनऊ पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर उसके कालीकुत्ती स्थित आवास पर दबिश दी थी। वह घर पर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश में जमैथा निवासी करीबी आशुतोष सिंह के दीवानी कचहरी रोड स्थित आवास पर भी छापेमारी की थी। पूर्व सांसद के गृह गांव सिकरारा थाना क्षेत्र के बनसफा गांव में भी दबिश दी गयी। मालूम हो कि शनिवार को धनजंय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था।  
Shah

वैक्सीन की कमी पर रिपोर्ट गलत, सभी राज्यों को पर्याप्त संख्या में मिल रही डोज- अमित शाह

Posted by - April 9, 2021 0
नई दिल्ली। गुरुवार को बीएमसी ने दावा किया है कि वैक्सीन की कमी के कारण मुंबई के 25 निजी अस्पतालों…

अर्जुन कपूर-मलाइका की बढ़ती नजदीकियों की वजह से सलमान ने लिया बड़ा फैसला

Posted by - January 10, 2019 0
मुंबई। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की अफेयर की काफी खबरें मीडिया की सुर्खियां बनी हुई हैं। दोनों को अक्सर…